: निजी विद्यालयों की जांच प्रतिवेदन 30 जून तक प्रस्तुत करें
Fri, Jun 28, 2024
सागरI कलेक्टर दीपक आर्य के आदेशानुसार अशासकीय/ निजी विद्यालयों के द्वारा फर्जी व डुप्लीकेट International Standard Book Number (ISBN) पाठ्यपुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है, इस बिन्दु पर 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर जांच पूर्ण करने, विद्यालयों का चिन्हांकन करने एवं संबंधित विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही या अनियमितताएं की गई है। अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित प्रकाशक एवं बुक सेलर्स के विरूद्ध नियमाकूल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे, उक्त प्रतिवदेन आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुए है।
जिलांतर्गत अशासकीय / निजी विद्यालयों की जांच कर प्रतिवेदन शासन के निर्देशों के अनुक्रम में जांच प्रतिवेदन अभिमत सहित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की Email Id-
sagar.rmsa@gmail.com
भेजते हुए, 01 प्रमाणित प्रति 30 जून तक अनिवार्यतः उपलब्ध कराने को कहा गया।
: शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और अभद्र व्यवहार करने पर शिक्षक निलंबित
Fri, Jun 28, 2024
सागर I प्राथमिक शाला जमनापुर परासिया, देवरी सागर में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक रामलाल अहिरवार शराब के नशे में स्कूल पहुँचने और छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने निलंबित किया गया है। प्रिंट एवं सोशल मीडिया सागर के आज के संस्करण में खबर प्रकाशित हुई, कि शास. प्राथमिक शाला जमनापुर परासिया, विकास खण्ड देवरी जिला सागर में पदस्थ रामलाल अहिरवार, प्राथमिक शिक्षक, शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचकर छात्रों एवं अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। संस्था के छात्रों के बैंगो पर लौटने लगा। शिक्षक की हरकतें देखकर संस्था के बच्चे सहम गये। शिक्षक की हरकतों की खबर लगते ही छात्र अभिभावक भी संस्था में पहुंच गये। अभिभावको द्वारा बात करने पर शिक्षक नशे की हालत में कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। शिक्षक द्वारा शराब के नशे में बच्चों के साथ मारपीट भी की गई। शिक्षक की उक्त हरकते, अखबार में भी स्पष्ट दिख रही है।
शिक्षक अहिरवार का उक्त कृत्य गंभीर कदाचरण, शिक्षकीय गरिमा, के प्रतिकूल, विभाग एवं जिले की छवि धूमिल की जाना परिलक्षित होने के साथ ही म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के उपनियम का उल्लघन है।
म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत श्री रामलाल अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया हैं। मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, शाहगढ जिला सागर नियत किया गया है। शिक्षक रामलाल अहिरवार को, निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी की भी दर्ज कराई जा रही है।
: मिशन शक्ति कार्यक्रम की 100 दिवसीय कार्ययोजना
Fri, Jun 28, 2024
सागर I मिशन शक्ति कार्यक्रम की 100 दिवसीय कार्ययोजना पर आज महिला बाल विकास विभाग जिला सागर में पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में महिलाओं एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ता को बताया गया। साथ ही यह बताया गया। ’मिशन शक्ति’ मिशन मोड में एक योजना है जिसका उद्देश्य महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत करना है। यह महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों को नागरिक-स्वामित्व के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण में समान भागीदार बनाकर महिला-नेतृत्व वाले विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को साकार करना चाहता है। मिशन शक्ति का उद्देश्य विकलांग, सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर समूहों सहित सभी महिलाओं और बालिकाओं को देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता है, उनके समग्र विकास और सशक्तिकरण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक सेवाएं और जानकारी प्रदान करना है।
मिशन शक्ति की दो उप-योजनाएँ हैं - ’संबल’ और ’सामर्थ्य’ । संबल उपयोजना में, महिलाओं की सुरक्षा के लिए है, वन स्टॉप सेंटर (ओएससी), महिला हेल्पलाइन (डब्ल्यूएचएल), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) की मौजूदा योजना को संशोधनों और नारी अदालत को एक नए घटक के साथ शामिल किया गया है। सामर्थ्य उपयोजना में, प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना , हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन ,शक्ति सदन ,सखी निवास एवं पालना आंगनवाड़ी सह झूलाघर आदि योजनाएँ शामिल है ।
उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश त्रिपाठी ,परियोजना अधिकारी सोनम नामदेव ,वन स्टॉप सेंटर अधीक्षक रक्षा तिवारी सुपरवाइजर सुधीरा श्रीवास्तव ,रजनी बारोलिया,सुरभी मिश्रा स्वाति राय एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं महिलाए उपस्थित रही। कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 05 इंद्रा नगर में किया गया।