: व्यावसायिक शिक्षा के छात्रों को स्वरोजगार के लिए ऑन द जॉब ट्रेनिंग समापन किया
Wed, May 22, 2024
व्यावसायिक शिक्षा के छात्रों को स्वरोजगार के लिए ऑन द जॉब ट्रेनिंग समापन कियासंवाददाता:- अलकेश धुर्वेचिचोली के व्यावसायिक शिक्षा के छात्रों को स्वरोजगार के लिए ऑन द जॉब ट्रेनिंग समापन
चिचोली के व्यावसायिक शिक्षा छात्रों को कौशल ज्ञान और दक्षता विकसित करने में मदद करती है व्यावसायिक शिक्षा छात्रों के रोजगार क्षमताओं को बढ़ाने और उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा एवं रोजगार देने का कार्य करती है
इसी व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिचोली में कक्षा दसवीं एवं 12वीं की छात्राओं को 20 दिवसीय व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण ऑन द जॉब ट्रेनिंग दी जिसमे विद्यालय के प्राचार्य डी के केलकर नोडल अधिकारी एस आर माली व्यावसायिक प्रशिक्षिका श्रीमती संगीता विश्वकर्मा एवं परी ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती सीमा जैसवाल के मार्गदर्शन में छात्राएं प्रशिक्षित हो रही है जो छात्राओ को आत्मनिर्भर बनाने के गुर सिखा रही है प्राचार्य डी के केलकर ने बताया कि यह प्रशिक्षण दिनांक एक म ई से बीस म ई तक चला जिसका आज 21 म ई को समापन हुआ ।
: देविका क्लिनिक का हुआ शुभारंभ, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा अच्छा उपचार
Tue, May 21, 2024
देविका क्लिनिक का हुआ शुभारंभ, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा अच्छा उपचारसंवाददाता:- अलकेश धुर्वेदामजीपुरा:- (बैतूल) भीलटबाबा जोड़ पर सलामे कंम्प्लेक्स पर देविका क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। देविका क्लीनिक का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान के हाथो से फीता काटकर किया गया। देविका क्लिनिक खुलने से ग्रामीणों मे खुशी देखी जा रही है। एमबीबीएस डॉ पंकज उइके ने बताया की बाहुल्य आदिवासी क्षेत्र होने के कारण स्वस्थ सेवाएं अच्छी नहीं मिलने के कारण उन्हें यहां वहां शहरों में इलाज के लिए जाना पड़ता था, इसी को देखते हुए इस क्षेत्र मे देविका क्लिनिक खोला गया है! देविका क्लीनिक खुलने से क्षेत्र की जनता को स्वास्थय सुविधा अच्छी मिलेगी।क्लीनिक खुलने का समयदोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक। देविका क्लिनिक खोले जाने पर डॉ पंकज उड़के को समस्त स्टॉफ सहित जागरूक नागरिकों, जनप्रतिनिधि एवं मित्रो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
: म.प्र.राज्य बाक्सिंग अकादमी चयन ट्रायल 24 मई से 11 जून तक
Tue, May 21, 2024
सागरI म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल द्वारा संचालित मध्यप्रदेष राज्य बाक्सिंग खेल अकादमी के लिए प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन 24 मई से 11 जून तक संचालनालय द्वारा निम्न चरणों में निर्धारित दिनॉकों/स्थानों पर किया जाएगा।
स्थान दिनॉक प्रषिक्षक का नाम
जबलपुर 24.05.2024 श्री रोषनलाल,मुख्य प्रषिक्षक बाक्सिंग
ग्वालियर 27.05.2024
उज्जैन (बड़नगर) 05.06.2024
इंदौर 06.06.2024
भोपाल 10 एवं 11.06.2024जिले के इच्छिक खिलाड़ी जो वर्ष 2006 एवं 2007 को जिनका जन्म हुआ है, वे खिलाड़ी प्रतिभा चयन में भाग ले सकते है। तथा बाक्सिंग खेल अकादमी के चयन हेतु मुख्य प्रषिक्षक रोषनलाल, मो.नं. 9893990581 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते है,खिलाड़ी को मूल दस्तावेज-जन्म प्रमाण पत्र, अंकसूची, निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड साथ लेकर निर्धारित तिथी एवं स्थान पर पंजीयन कराकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते है।