: बलियरी में एक बार फिर से सक्रिय हुए रेत माफिया।
Wed, Jul 10, 2024
लाखों रुपए का सैकड़ो ट्रैक्टर रेत किये इकट्ठा।
खनिज विभाग व पुलिस प्रशासन रेत माफियाओं के खिलाफ नहीं कर रहा कार्रवाई।
(सिंगरौली) बैढ़न थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 38 तुलसी वार्ड के
बलियरी में एक बार फिर से रेत माफिया हुए सक्रिय, रेण व मयार नदी
का सीना छल्ली कर निकाल रहे हैं रेत, बरसात में बिक्री करने के लिए कर रहे हैं रेत इकट्ठा, वो भी जिला प्रशासन के नाक के नीचे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैढ़न मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूरी पर
वार्ड क्रमांक 38 के बलियरी
में
रेत माफिया
एक बार फिर से हुए सक्रिय जहां पर
सैकड़ो ट्रैक्टर अवैध रेत
का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है ताकि
बरसात में अवैध रेत को बिक्री
कर मोटी रकम कमाई जा सके।
आपको बता दे कि पिछले महीने
सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला
व
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली निवेदिता गुप्ता
के मार्गदर्शन में
खनिज अधिकारी ए.के. राय
द्वारा अवैध रेत माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए
बलियरी में जगह-जगह अवैध रेत भंडारण
पर छापा मार कार्यवाही में
लाखों रुपए
का अवैध रेत जप्त किया गया था।
रेत माफियाओं के एक बार फिर से हुए हौसले बुलंद
कुछ दिन तक रेत माफिया अंडर ग्राउंड हो गए थे, अब जहां मामला ठंडा हो गया है और जिला प्रशासन शिथिल हो गया है, वही
एक बार फिर से रेत माफिया
अपने काम को अंजाम देने के लिए
बलियरी के रेण व मयार नदी में सक्रिय हो गए
और जितना जिला प्रशासन ने
रेत जप्त किया था उससे तीन गुना रेत इकट्ठा
कर लिए हैं।
रात के अंधेरे से दिन के उजाले तक रेत माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से रेत इकट्ठा किया जा रहा
सूत्र की माने तो बलियरी में अवैध रेत का उत्खनन/परिवहन रात के अंधेरे से दिन के उजाले तक रेत माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से रेत इकट्ठा किया जा रहा है।
रात से लेकर दिन के उजाले तक लाखों रुपये का रेत किया जा रहा है चोरी।
रेत माफियाओं द्वारा 2500 रुपये ट्रैक्टर अवैध रेत को विक्रय किया जाता है। इस प्रकार लाखों रुपए का रेत रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक रेत माफिया द्वारा किया जा रहा है पार।
रेत माफियाओं द्वारा बलियरी में लगभग 1000 ट्रैक्टर किया गया है अवैध रेत इकट्ठा।
सूत्र बताते हैं कि रेत माफियाओं द्वारा बारिश में बिक्री करने के लिए बलियरी के मैदान व अपने और दूसरों के घरो के आगे-पीछे की तरफ जगह-जगह
लगभग 1000 ट्रैक्टर अवैध रेत
को नदी से निकाल के किया गया है इकट्ठा, ताकि बरसात में बिक्री कर अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सके, ऐसे में 1000 ट्रैक्टर रेत को यदि
2500 रुपये के हिसाब से जोड़ा जाए तो 25,00,000 लाख रुपये
का रेत किया गया हैं इकट्ठा।
बैढ़न पुलिस पर भी उठ रहे हैं निशानियां सवाल।
अब ऐसे में देखा जाए तो पुलिस द्वारा बैढ़न थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बलियरी में एक भी ट्रैक्टर पर कार्रवाई न होना कहीं ना कहीं बैढ़न पुलिस पर भी निशानियां सवाल खड़ा करता है।
इन ट्रैक्टर की गड़गड़ाहट से बलियरी के वार्डवासी नहीं सो पाते हैं रात को।
वही बलियरी के वार्ड वार्डवासियो का कहना है कि इन अवैध रेत कारोबारियो की ट्रैक्टर इतनी रफ्तार से चलती है कि कोई
हादसा होने का खतरा बना रहता है
और रात भर यह
ट्रैक्टर फर्राटा भरते हैं,
इन ट्रैक्टरों की चलने की गड़गड़ाहट से हम रातभर सो भी नहीं पाते।
एक बार फिर से बलियरी के वार्डवासी
जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक
की ओर निहारते दिख रहे हैं, जहां
वार्डवासी आस लगाए बैठे हैं
कि एक बार फिर इन
रेत माफिया पर कार्रवाई की जाए
और जो लाखों रुपए का रेत इकट्ठा किया गया है उसे जप्त किया जाए।
: कलेक्टर ने आवेदक को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर दिवंगत शासकीय सेवकों को दी सच्ची श्रद्धांजलि
Wed, Jul 10, 2024
छतरपुर I कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में श्रद्धांजलि अभियान चलाया जा रहा है। जिसके सार्थक परिणाम आ रहे है। इस अभियान अंतर्गत जिले के दिवंगत आमजनों के भूमि आदि के फौती नामांतरण किये जाते हैं। इसी अभियान अंतर्गत कलेक्टर जी.आर. के निर्देशन में दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने की तत्काल प्रक्रिया की जाती है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में छतरपुर जिला प्रशासन अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण करने में उदाहरण बनकर उभरा है। जहाँ नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों की राह से अनुकंपा नियुक्ति की उम्मीद लगाए चेहरों पर खुशियां बिखर रहीं हैं। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में अनुकंपा नियुक्ति के आवेदकों को बिना किसी परेशानी के आसानी से नियुक्तियां मिल रहीं है। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया को बहुत ही आसान किया गया है, जिससे आवेदकों को बहुत ही कम समय में अनुकंपा नियुक्ति मिल रही है।
मंगलवार को श्रद्धांजलि अभियान में कलेक्टर जी.आर. ने आवेदक सुरक्षा त्रिवेदी निवासी लवकुशनगर को पटवारी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर दिवंगत शासकीय सेवक अमित कुमार त्रिवेदी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा अनुकंपा नियुक्ति के आवेदक अरुण कुमार अहिरवार निवासी चंदला को पटवारी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर दिवंगत शासकीय सेवक विंद्रावन अहिरवार को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। कलेक्टर जी.आर. ने नियुक्ति पत्र सौंपकर अच्छा काम करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवे एवं एएलआर आदित्य सौनकिया उपस्थित रहे। प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते 38 आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति मिल चुकी है।
: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक प्रदीप लारिया ने किया वृक्षारोपण
Wed, Jul 10, 2024
सागर I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में "एक पेड़़ मां के नाम" अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस अभियान में देश में 140 करोड़ पौधे लगाने का महा अभियान चल रहा है। इसी श्रृंखला में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने मंडल पदाधिकारियों,पार्षद गण एवं कार्यकर्ताओं के साथ मकरोनिया नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 (महात्मा गांधी वार्ड) मुक्तिधाम में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों,पार्षदगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी गण,मंडल पदाधिकारी गण,नगर पालिका अध्यक्ष मकरोनिया,पार्षद गण,युवा मोर्चा पदाधिकारी गण,महिला मोर्चा सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।