: भारतीय ज्ञान परंपरा के केंद्र बनेंगे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस-विधायक लारिया
Mon, Jul 15, 2024
विद्यार्थियों को मिलेगी बस सुविधा, सांसद और विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ किया
सागर I नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के सतत् प्रयासों के परिणाम स्वरूप शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किया गया है। म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 55 जिलों के एक-एक कॉलेज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किये है। म.प्र. के सभी 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन समारोह का मुख्य कार्यक्रम केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर से वर्चुअल प्रसारण किया गया।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मकरोनियां, सागर का उद्घाटन कार्यक्रम सांसद डॉ. लता वानखेडे़ के मुख्य आतिथ्य में एवं नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद डॉ. श्रीमति लता वानखेड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हो रहे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के सुप्रतिष्ठित संस्थानों के रूप में सारे देश में मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने में समर्थ होंगे। संसदीय क्षेत्र के नरयावली विधानसभा के शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस उन्नयन करने पर मैं मुख्यमंत्री जी का कृतज्ञतापूर्वक धन्यवाद करती हूं, साथ ही नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया जी के सतत् प्रयासों से क्षेत्र के विद्यार्थियों के कौषल विकास के साथ शैक्षणिक उपलब्धि प्राप्त हो रही है। अब इस कॉलेज के विद्यार्थी शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम का अध्ययन कर स्वावलंबन की दिशा की ओर अग्रसर होंगें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने कहा कि आज म.प्र. के हर जिले में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की सौगात मिल रही है। जिले के एकमात्र शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया अब पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में जाना जाऐगा जो भारतीय ज्ञान परंपरा का केंद्र बनेगा। मेरे विधानसभा क्षेत्र को मिली इस उपलब्धि पर मैं क्षेत्र की जनता की ओर से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का हृदय से धन्यवाद करता हूं। सीएम डॉ.यादव प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के अनेक उल्लेखनीय कदम बढ़ा रहे है। डॉ.यादव ने सात माह पूर्व मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के बाद राज्य में शिक्षा प्रणाली में उत्तरोत्तर सुधार कर अपना ध्यान केंद्रित किया और यह मुख्यमंत्री के उसी सकारात्मक चिंतन का परिणाम है कि आज म.प्र. के हर जिले में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की सौगात मिली है।
विधायक श्री लारिया ने आगे कहा कि इन कॉलेजों में रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिन महाविद्यालयों का पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन के लिए चयन किया गया है, उनमें अगर पूर्व में केवल कला और वाणिज्य संकाय संचालित किये जा रहे है तो अब उनमें विज्ञान संकाय भी प्रारंभ किया जाएगा। इन उन्नयन कॉलेजों को संसाधनों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार ऐसी सभी 55 कॉलेजों को संपूर्ण साधन संपन्न बनाने के लिए अलग से फंड उपलब्ध कराएगी। इन कॉलेजों में अध्ययन के लिए चयनित विद्यार्थी नाममात्र के शुल्क पर बस सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगें।
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया, सागर में 12 विषय में स्नातकोत्तर कक्षाएं एमए-हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र एवं इतिहास, एमएससी-वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं भौतिकी, गणित, बायोटेक्नोलॉजी एवं कंप्यूटर साइंस एवं एमकॉम-वाणिज्य विषय प्रारंभ हो रहे है।
इस अवसर पर सांसद वानखेडे़ एवं विधायक लारिया ने अध्ययनरत् विद्यार्थियों को बस सुविधा के लिए हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अमरचंद जैन ने स्वागत भाषण देते हुए प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में अभी 1400 से अधिक छात्राएं अध्यनरत हैं। विद्यालय में 54 कक्षाएं, प्राचार्य सहित 20 शिक्षक उपलब्ध हैं। कॉलेज में 2 करोड रुपए की लागत से स्पोर्ट्स कंपलेक्स भी तैयार है।
इस अवसर पर प्रभुदयाल पटेल, नगर पालिका मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार, जनभागरीदारी समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौर, समाजसेवी गुलझारी लाल जैन, कुलसचिव रानी अवंतिबाई लोधी वि.वि.सागर डॉ.शक्ति जैन, संभाग आयुक्त वीरेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत सीईओ पी.सी शर्मा, एसडीएम विजय डेहरिया, संस्था के प्राचार्य जीएस रोहित डॉ. संजीव दुबे, चौन सिंह, अमरचंद जैन, प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्या गुरु ने किया जबकि आभार डॉ. के. के. दुबे ने माना।
: दो बाइक गुमने की अलग-अलग थानो में मिली थी सूचना,सीसीटीवी टीम ने खोजा
Mon, Jul 15, 2024
सागर I घटना दिनांक 12.07.24 को फरियादी हर्ष नारायण तिवारी एवं सौरभ पटवा द्वारा थाना सिविल लाईन तथा गोपालगंज में आवेदन दिया था कि इन दोनो व्यक्तियो की गाड़ी एक्सिस बैक के सामने से चोरी हो गयी है I दोनों थानों द्वारा को कट्रोल रूम प्रभारी प्रमोद बाल्मीक को सीसीटीवी में देखकर गाड़ियों का पता लगाने हेतु बतायाI सीसीटीव्ही सागर में पदस्थ आपरेटर शारदा तिवारी एवं ईजी पुष्पराज सिंह के द्वारा सिविल लाइन, कालीचरण चौराहा, तथा यूनिवर्सिटी में लगे कैमरों तथा vdp पोर्टल की मदद से लगभग 2 घंटे की मेहनत के बाद इन गाड़ियों की पहचान की गईI
इन दोनों की गाड़ियों को खोज कर पीसीआर लाया गया तथा दोनों फ़रयादियो को भी बुलाया गया
दोनों पक्षों को सुनने के बाद निष्कर्ष निकला की चुकी हर्ष नारायण (हीरो - Splendor) और सौरभ ( हीरो - hf deluxe) की गाड़ियों का कलर (black ) एक जैसा होने की वजह से भूलवश हर्ष गाड़ी लेकर चला गया जब हर्ष को पता चला कि गाड़ी वह किसी ओर की ले आया है तो वह अपनी गाड़ी को खोजने लगा और थाना सिविल लाईन में इसकी रिर्पोट की सीसीटीवी टीम द्वारा सारा मामला समझकर दोनों फरियादियों की गाड़ियां को आज दिनांक 14-07-2024 को उनकी गाड़ी सुर्पुद कर दी गई हर्ष नारायण तथा सौरव पटवा द्वारा सागर सीसीटीवी टीम पुलिस कंट्रोल रूम तथा सागर पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गयाI
: विश्व आदिवासी दिवस की बैठक
Sun, Jul 14, 2024
विश्व आदिवासी दिवस की बैठकचिचोली - विश्व आदिवासी दिवस चिचोली विकास खण्ड में 9 अगस्त को आजाद ग्राउंड चिचोली में बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा जिसकी तैयारी को लेकर आदिवासी मंगल भवन चिचोली में रखा गया बैठक में चर्चा हुई यह पर्व हमारे देश का सबसे बड़ा त्योहार के रूप में मनाया जाता है इसके लिए गांव गांव में बैठक एवं प्रचार प्रसार के माध्यम से सगा समाज तक पहुंचने का जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं ने लिया है 9 अगस्त को सुबह विशाल महारैली के साथ आदिवासी लोकनृत्य सांस्कृतिक आदिवासी वेशभूषा पारम्परिक औजार के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए आजाद ग्राउंड पहुंचेगा
बैठक में उपस्थित
सुनिल करोचे जनपद सदस्य डोमा सिंह कुमरे बहादूरसिह उइके सुरेन्द्र कुमरे ओझूसिह धुर्वे परसराम मर्सकोले के एल मर्सकोले शंकर सिंह उइके शिवम उइके योगेश उइके एवं समस्त साथीगण मौजूद थे