: थाना मोहदा एवं दामजीपुरा पुलिस चौकी में पौधा रोपण किया गया
Fri, Jul 12, 2024
दामजीपुरा भीमपुर विकासखंड के मोहदा थाना परिसर में थाना प्रभारी श्री नेपाल सिंह ठाकुर एवं चौकी प्रभारी मुजफ्फरपुर उसे ने मां के नाम पर एक-एक पौधा रोपण किया गया एवं अपने स्टाफ से भी सभी लोगों से अपनी अपनी मां के नाम पर एक-एक पौधा लगवाया गया और उसे पौधे को अपने बच्चों की तरह उसका रखरखाव एवं समय पर पानी देने को कहा क्योंकि यही पौधा बड़ा होने पर हमें और हमारे बच्चों को आक्सीजन प्रदान करेगा यह पौधा रोपण मोहदा थाना एवं दामजीपुरा, पुलिस चौकी में परिषद में किया गया जिसमें पुलिस चौकी एवं थाना स्टाफ मौजूद रहा और गांव के कुछ लोगों को भी श्री नेपाल सिंह ठाकुर द्वारा गांव में अपने-अपने घर के आसपास एक-एक पौधा जरूर लगवाएं यही लोगों को हिदायत दी गई दामजीपुरा के पत्रकार को, भी एक-एक पौधा लगवाना चाहिए यही संदेश श्री मुजफ्फर हुसैन ने लोगों से चर्चा की
: ऐरण में चल रहे केमिकल कंजर्वेशन कार्य का एडीएम ने किया निरीक्षण
Fri, Jul 12, 2024
सागर I एडीएम रूपेश उपाध्याय ने ऐरण में चल रहे केमिकल कंजर्वेशन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ऐरण स्थित सती स्तंभ तक पहुंचने के लिए बनाए जा रहे नए रास्ते का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऐरण जैसे प्राचीन स्थल को विश्व पटल पर पहचान मिले, इसके लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के द्वारा भी यहां प्राथमिकता के आधार पर संरक्षण से संबंधित कार्य किये जा रहे हैं। ऐरण के अतिरिक्त उन्होंने मंडीबामोरा के शिव मंदिर का भी निरीक्षण किया।
रुपेश उपाध्याय गुरुवार को बीना और खुरई तहसील के भ्रमण पर थे। उन्होंने बीना, खुरई तहसील के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन के विभिन्न प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की तथा शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण से बंद करने और निराकृत करने के निर्देश दिए।
एडीएम श्री उपाध्याय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बीना तहसील में तहसील कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया।
: जिला पुलिस प्रशासन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण
Fri, Jul 12, 2024
सागर I जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, वन विभाग तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सागर संभाग के कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील जैन, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, डीएफओ अंसारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के महाअभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत गुरुवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वन विभाग एवं जन प्रतिनिधियों के माध्यम से पुलिस लाइन परिसर में 1000 पौधे लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया।
संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 7000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी आज शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि एक पौधे से ही हम सब की सांसे चलती हैं। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. प्रमोद वर्मा ने कहा कि पौधे लगाने से जहाँ जीवन बचता है, वहीं पर्यावरण भी सुरक्षित एवं साफ स्वच्छ रहता है।
कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जो महा अभियान बनाया गया है, इससे संपूर्ण मध्यप्रदेश सुरक्षित रहेगा और हम सभी को सांस लेने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक वृक्ष अपने मां, अपने पिता एवं अपने परिवार के नाम पर अवश्य लगाना चाहिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि आज पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जो पौधारोपण किया गया है, यह अवश्य ही कारगर होगा और पुलिस लाइन परिसर में जो पौधा रोपण किया गया है यह सुरक्षित रहेगा और वृक्ष अवश्य बनेगा। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील की कि एक पौधा अवश्य लगाएँ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, नितेश वाइकर, अंजलि तिवारी, समाजसेवी प्रकाश चौबे सहित शहर के जनप्रतिनिधि तथा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।