Tue 12 May 2026

ब्रेकिंग

बसना-किसानों को मिले अपनी उपज का उचित दाम- महेंद्र साव

कटनी । समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणक और पर्यवेक्षक हुए सम्मानित

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: जिला पुलिस प्रशासन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण

admin

Fri, Jul 12, 2024

सागर I जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, वन विभाग तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सागर संभाग के कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील जैन, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, डीएफओ अंसारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के महाअभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत गुरुवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वन विभाग एवं जन प्रतिनिधियों के माध्यम से पुलिस लाइन परिसर में 1000 पौधे लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया।
संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 7000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी आज शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि एक पौधे से ही हम सब की सांसे चलती हैं। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. प्रमोद वर्मा ने कहा कि पौधे लगाने से जहाँ जीवन बचता है, वहीं पर्यावरण भी सुरक्षित एवं साफ स्वच्छ रहता है।
कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जो महा अभियान बनाया गया है, इससे संपूर्ण मध्यप्रदेश सुरक्षित रहेगा और हम सभी को सांस लेने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक वृक्ष अपने मां, अपने पिता एवं अपने परिवार के नाम पर अवश्य लगाना चाहिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि आज पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जो पौधारोपण किया गया है, यह अवश्य ही कारगर होगा और पुलिस लाइन परिसर में जो पौधा रोपण किया गया है यह सुरक्षित रहेगा और वृक्ष अवश्य बनेगा। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील की कि एक पौधा अवश्य लगाएँ।
 इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, नितेश वाइकर, अंजलि तिवारी, समाजसेवी प्रकाश चौबे सहित शहर के जनप्रतिनिधि तथा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन