Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

जिले के नगरपालिकाओं एवं पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

तीन प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में चयन का गौरव : बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Fri, Jun 26, 2026

तीन प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में चयन का गौरव: बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

बसना/बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि आयुष सिंह जगत ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है। आयुष का चयन देश के तीन प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों—जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पलाड़ी-खुर्द (जिला सक्ती)—में हुआ है। इस उपलब्धि के साथ आयुष बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बन गया है, जिसने इन तीनों प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आयुष की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने इसे उसकी लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम बताया। आयुष की प्रारंभिक शिक्षा छत्तीसगढ़ ब्राइट इंग्लिश मीडियम स्कूल, बम्हनी (सी.जी.) से हुई, जहां के शिक्षकों ने भी उसकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

आयुष की उपलब्धि न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे बिलाईगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।

आयुष सिंह जगत की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन