Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद कन्या के विवाह में बढ़ाया मदद का हाथ

⚫ *आदतन अपराधी है गिरफ्तार आरोपी बलराम सैनी पूर्व में भी वर्ष 2019 में गांजा तस्करी के मामले में जा चुका है जेल।*

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद /बसना : वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Fri, Jun 26, 2026

8 नंबर वार्ड गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

श्रीमती रूप कुमारी चौधरी सांसद के प्रयास से बोर खनन शुरू

बसना, नगर पंचायत

नगर पंचायत बसना के वार्ड नंबर 8 गुरुनानक वार्ड के निवासियों को वर्षों से चली आ रही भीषण पानी की समस्या से स्थायी और ठोस राहत मिल गई है। यह किसी घोषणा या खबर का विषय नहीं, बल्कि हकीकत है। वार्ड नंबर 8 गुरुनानक वार्ड के कर्मठ, संघर्षशील और जनसेवा को समर्पित नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी के अथक प्रयासों और मजबूत इच्छाशक्ति से, श्रीमती रूप कुमारी चौधरी सांसद के प्रयास से वार्ड नंबर 8 गुरुनानक वार्ड में बोर खनन का कार्य शुरू हो चुका है।

यह जनहितकारी बोर श्रीमती रूप कुमारी चौधरी सांसद के प्रयास से शुरू हुआ है। सांसद की दूरदर्शिता और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का यह जीवंत प्रमाण है। बोर के भूमि पूजन के गरिमामय कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मठ उपाध्यक्ष शीत गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वार्ड नंबर 8 गुरुनानक वार्ड के विकास पुरुष नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी ने विधिवत पूजन कर बोर गाड़ी लगवाकर खनन कार्य का शुभारंभ कराया।

वार्ड नंबर 8 गुरुनानक वार्ड के नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी ने वार्ड की गंभीर पानी की समस्या को दूर किया है। श्रीमती रूप कुमारी चौधरी सांसद के प्रयास से इस पहल से वार्ड नंबर 8 गुरुनानक वार्ड के सम्मानित नागरिकों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान लौट आई है। लोगों का कहना है कि मुजम्मिल कादरी जैसा जुझारू, समर्पित और हर वक्त जनता के बीच रहने वाला सभापति पार्षद मिलना किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसा जनसेवक न पहले कभी मिला, न आगे मिलेगा।

हर समस्या का समाधान, यही है कादरी की पहचान

वार्ड नंबर 8 गुरुनानक वार्ड के सेवक नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी का जनसेवा का कोई सानी नहीं है। चाहे जल संकट हो, बिजली की समस्या हो, नाली-गली हो, सड़क की बदहाली हो, साफ-सफाई या कचरा व्यवस्था हो पार्षद मुजम्मिल कादरी वार्डवासियों के लिए समर्पित रहते हैं। आधी रात को भी कोई वार्डवासी आवाज़ दे दे तो मुजम्मिल कादरी हाजिर हो जाते हैं। जनता के बीच उनकी छवि एक निर्भीक, ईमानदार, जुझारू और हर दिल अजीज सच्चे जनसेवक की है। वार्ड नंबर 8 गुरुनानक वार्ड का बच्चा-बच्चा जानता है कि मुजम्मिल कादरी जैसा कर्मठ सभापति पार्षद किस्मत वालों को मिलता है।

इस पुनीत और जनकल्याणकारी कार्य के लिए वार्ड नंबर 8 गुरुनानक वार्ड की समस्त जनता ने विकास की पर्याय श्रीमती रूप कुमारी चौधरी सांसद का हृदय से आभार जताया है जिनके प्रयास से यह संभव हुआ। साथ ही नगर पंचायत के ऊर्जावान उपाध्यक्ष शीत गुप्ता का भी धन्यवाद किया जिन्होंने मौके पर पहुंचकर वार्डवासियों का हौसला बढ़ाया।

निश्चित ही श्रीमती रूप कुमारी चौधरी सांसद के प्रयास से इस बोर के चालू होने से वार्ड नंबर 8 गुरुनानक वार्ड को पानी की किल्लत से बड़ी राहत मिलेगी और नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की जनसेवा की मिसाल पूरे नगर पंचायत में दी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन