: सागर : कर्रापुर में अक्षय तृतीया के अवसर पर दो बाल विवाह रोके गए
Sat, May 11, 2024
दो बाल विवाह रोके गए, मौके पर बनाया पंचनामा, परिवार को दी समझाइस
सागर I संत रविदास मंदिर वार्ड 9 कर्रापुर में अक्षय तृतीया के अवसर पर दो बाल विवाह रोके गए। प्रथम विवाह में लड़का हल्लू पिता हरिराम अहिरवार ग्राम पीपल खेड़ी पंचायत शिकारपुरा थाना व विकासखंड राहतगढ़ का विवाह निकिता अहिरवार पिता निर्भय अहिरवार ग्राम बरोदिया- बल्लभ, पोस्ट चांदामऊ, चौकी जरुआखेड़ा के साथ हो रहा था जिसमें लड़की जन्म तिथि के आधार पर 17 वर्ष 5 माह 19 दिन की पाई गई। दूसरे प्रकरण में मनीष अहिरवार पिता गोरेलाल अहिरवार ग्राम बेरखेड़ी-भोंती, पंचायत बसियाभोंती थाना नरयावली विकासखंड राहतगढ़ का विवाह है नंदिनी उर्फ हल्ली पिता हरिराम अहिरवार ग्राम पीपल खेड़ी पंचायत शिकारपुरा राहतगढ़ के साथ हो रहा था किंतु बेटी नंदिनी 16 वर्ष 08 माह 13 दिन की है। जो नाबालिक पाई गई।
मौके पर पंचनामा बनाया गया तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों अंतर्गत दोनों परिवारों को समझाएं की गई जिस पर दोनों परिवार शादी न करने पर सहमत हो गए।
इस प्रकार उपरोक्त अनुसार दोनों बाल विवाह मौके पर रोक गए। मौके पर थाना प्रभारी, परियोजना अधिकारी विजय जैन पर्यवेक्षक दायमुननिशा खान, पर्यवेक्षक नेहा जैन, ज्योति तिवारी, थाना विशेष किशोर पुलिस इकाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्तागण, मंदिर परिसर के संत महाराज जी, विवाहकर्ता परमानंद अहिरवार पिता गंगा प्रसाद निवासी बर्फ फैक्ट्री छोटा करीला उपस्थित रहे।
: अक्षय तृतीया पर जिले में 14 बाल विवाह रोके गए
Sat, May 11, 2024
सागर I कलेक्टर दीपक आर्य के नेतृत्व में जिले भर में महिला बाल विकास विभाग , पुलिस, चाइल्ड लाइन , कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन व जागरूक नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से अक्षय तृतीया पर 14 बाल विवाह होने से मौके पर ही समझाइश देकर रोके गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर आर्य द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, एसडीओ पुलिस, बाल विकास परियोजना अधिकारी की सदस्यता की बाल विवाह रोकथाम दल गठित कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
इन दलों ने अपनी सूक्ष्म कार्ययोजना से विभिन्न स्थानों पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में पहुंचकर वर वधू के उम्र के दस्तावेजों की पड़ताल कर 14 प्रकरणों में बाल विवाह पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणाम एवम कानूनी प्रावधान की जानकारी देकर आपसी सहमति से बाल विवाह रुकवाए। जलंधर मंदिर जरुआखेड़ा, बाघराज मंदिर, कर्रापुर, नयाखेड़ा तथा नर्यावली में यह कार्यवाही की गई।बाल विवाह रोकथाम में परियोजना अधिकारी शशिकांत नायक, सोनम नामदेव, विजय जैन, साधना खटीक, किशोर पुलिस इकाई की ज्योति तिवारी सहित चाइल्ड लाइन प्रभारी कल्पना साहू सहित संबंधित पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे।
: एक पुलिया दुर्घटना का सबक बन सकती है
Thu, May 9, 2024
एक पुलिया दुर्घटना का सबक बन सकती हैरिपोर्टर:- अल्केश धुर्वेबैतूल:- भीमपुर विकासखंड के दामजीपुरा जावरा के पास का एक नाला दुर्घटना का सबक बन सकता है क्योंकि वहां की पुलिया खोद दी गई है और उसे पुलिया के पास से बाईपास निकल गया है वहां पर ना कोई पाइप डाला गया है ना सही से रोड बनाया गया नहीं है कई लोग अचन के उसे मोड पर ध्यान नहीं देने के कारण गिर चुके हैं जावरा के ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर कई मोटरसाइकिल वाले दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं दामजी पुरा से बैतूल जाने वाला मार्ग है यहां पर कई बसें चलती है उसके बावजूद भी शासन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है शासन बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है ठेकेदार द्वारा इस नाले की खुदाई कर दी गई है इसीलिए या नाला लोगों की जान ले सकता है