: भोपाल से आए थे मेहमान,रक्तदान करके बचाई जान!
Sun, May 19, 2024
भोपाल से आए थे मेहमान,रक्तदान करके बचाई जान!मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावली गढ़!दामजीपूरा:- रविवार बैतूल में मानवता की मिशाल देखने को मिली अपने चचेरे भाई सुदामा विश्वकर्मा के यहां बतौर मेहमान आए श्री ओंकार विश्वकर्मा को चचेरे भाई के व्हाट्सप पर यह संदेश देखा की दामजीपुरा की श्रीमती गीता बाई को ए पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता है तो उन्होंने मेहमानी छोड़ जिला रक्तकोष पहुंच भीषण गर्मी में दोपहर को रक्तदान किया इस अवसर पर रक्तक्रांति टीम के शैलेंद्र बिहारिया ने कहा की मानवता की ऐसी मिशाल सराहनीय है! भीषण गर्मी में आराम छोड़ कूलर की हवा छोड़ श्री ओंकार व श्री सुदामा जिला रक्तकोश एक संदेश पर पहुंचे यह बेहद प्रशंसनीय है! भोपाल से आए मेहमान ने सिखा दिया की मानवता सबसे बड़ा धर्म है, इस अवसर पर रक्तक्रांति टीम के सुदामा विश्वकर्मा ने कहा की बैतूल जिले में युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए और मरीज के परिजनों को भी रक्तदान करना चाहिए! विवाह अवसर पर हजारों रिश्तेदार दिखाई देते है, रक्त की जरूरत पड़ने पर सब गायब हो जाते है।
: शासन की मानक शर्तों का उल्लंघन करने पर स्टोन क्रेशर को किया गया सील
Sat, May 18, 2024
सागरI माफियाओं एवं अन्य प्रकार की व्यक्तियों द्वारा शासन के नियमों का पालन न करने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर एसडीएम विजय डेहरिया ने खनिज विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ रगोली के पास स्थित स्टेन केसर की जांच की गई। जहां पर शासन के द्वारा दिए गए निर्देशो का पालन होना नहीं पाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीएम डेहरिया ने संपूर्ण क्रेशर परिसर को सील कर दिया है।
उन्होंने ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पानी टैंकर की उपलब्धता न होना, चौकीदार की उपलब्धता न होना, पर्यावरण के प्रति निर्देशों का पालन न करना, निर्देशों के तहत बाउंड्री वॉल का निर्माण न होना सहित अन्य अन्य आवश्यक व्यवस्था नं पाए जाने पर क्रेशर को सील किया गया है।
: राज्य कुश्ती खेल अकादमी चयन ट्रायल 30 एवं 31 मई को भोपाल में
Sat, May 18, 2024
सागर
I म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल द्वारा संचालित मध्यप्रदेष राज्य कुश्ती खेल अकादमी के लिए प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन 30 एवं 31 मई को संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग, टी.टी.नगर स्टेडियम भोपाल में किया जा रहा है।
जिले के इच्छिुक खिलाड़ी जिनकी आयु 31.05.2024 की स्थिति में 12 से 16 वर्ष के मध्य हो तथा राज्य एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए 12 से 18 वर्ष के मध्य हो वे कुश्ती खेल अकादमी के चयन हेतु मुख्य प्रशिक्षक महासिंह राव, मो.नं. 9868119398 एवं सहा.प्रशिक्षक रेखारानी मो.नं. 8950863330 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते है,संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग, टी.टी.नगर स्टेडियम भोपाल में मूल दस्तावेज-जन्म प्रमाण पत्र, अंकसूची, निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड साथ लेकर पंजीयन कराकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते है।