: लाइफ टाइम ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूट बोरदेही का परीक्षा परिणाम
Mon, May 13, 2024
लाइफ टाइम ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूट बोरदेही का परीक्षा परिणाम बहुत बेहतर रहा। लगातार दो वर्षों से कोचिंग सेंटर के संचालक दीपक पंडोले जी ने बताया कि वे एक इंजिनियर है फिर भी उन्होंने सरकारी नौकरी से बेहतर बच्चों को कोचिंग पढ़ाना उचित समझा ।बैतुल जिले के आमला विकासखण्ड के छोटे से गाँव मे अपना स्थान चुना जो रेल्वे स्टेशन बोरदेही के पास हैं । इस वर्ष का परिणाम घोषित हुआ । हिन्दी मीडियम मे कक्षा 8 वी में 90.5 % वेद साहू , अंग्रेजी मीडियम मे कक्षा 8 वी में महिमा साहू 89.83%पूर्वी शिवहरे 85% , कक्षा 10 वी हिन्दी मीडियम 83.6% विश्वजीत गढेवाल , 82.6% निशा यदुवंशी ।लाइफ टाइम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर दीपक पंडोले एक इंजिनियर हैं 2019 में इंजिनियरिंग की पढाई पूरी की और उसके बाद एम पी पी एस सी परीक्षा की तैयारी के बाद पंडोले सर ने कम्पनी में नौकरी की लेकिन नौकरी में मन न लगने के कारण नौकरी को छोड़ दिया और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए दीपक पंडोले सर ने अपने गाँव बोरदेही में कोचिंग सेंटर चालू किया बच्चों के अच्छे परिणाम के लिए कोचिंग सेंटर का परिणाम पिछले दो सालों से टॉप पर चल रहा हैं। बच्चों ने भी बताया कि सर जी बहुत ही बेहतर तरीके से पढ़ाते हैं। वेद साहू महिमा साहू90.5% 89.83%हिंदी मीडियम अंग्रेजी मीडियमकक्षा - 8 वी कक्षा - 8 वी कशक साहू87%अंग्रेजी मीडियमकक्षा - 8 वी विश्वजीत गढेवाल निशा यदुवंशी83.6% 82.6%हिंदी मीडियम हिंदी मीडियमकक्षा - 10 वी कक्षा - 10 वी
: सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित
Mon, May 13, 2024
सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। 87.98 फीसदी छात्र इस परीक्षा में सफल हुए हैं। CBSE कक्षा 12 के परिणाम छात्र आधिकारिक वेबसाइटों -
http://cbseresults.nic.in
और
http://cbse.gov.in
- और डिजीलॉकर वेबसाइट -
http://digilocker.gov.in
और UMANG ऐप सहित अन्य डिजिटल प्लेटफार्मों पर देख सकते हैं।लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी अधिक है। 91.52 फीसदी लड़कियां और 85.12 फीसदी लड़के 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
: Accident News | अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को कुचला
Sat, May 11, 2024
Accident News | अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को कुचलापरतवाड़ा स्टेट हाईवे पर पिपरिया के पास घटी घटनाबैतूल – परतवाड़ा स्टेट- हाईवे(State Highway) पर भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में भूता धोटे के खेत के पास एक भीषण सडक़ दुर्घटना में बाइक चालक 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भैंसदेही पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मुआईना किया। घटना स्थल पर मृतक के मौके पर मिले मोबाइल से पुलिस द्वारा उनके परिजनों को कॉल कर जानकारी प्राप्त की जिस पर मृतक युवक की भाभी मोनिका ने पूछताछ पर दूरभाष पर पुलिस को बताया कि मृतक युवक का नाम नितेश बुनकर पिता सुरेश बुनकर है तथा वह ग्राम बालाडोंगरी थाना चिचोली का रहने वाला है।
मोनिका ने पुलिस को बताया कि मृतक युवक नितेश बुनकर भैंसदेही क्षेत्र में मशीन चलाने का काम करता था तथा वह आज काम से लौट कर अपने गांव वापस आने वाला था। अपने गांव वापस जाते समय पिपरिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने नितेश को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर मृतक की बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल जिसका नम्बर एमपी 48 एमजे 8912 पुलिस कस्टडी में ली गई है। भैंसदेही पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है । दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है ।