Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अक्षय तृतीया पर जिले में 14 बाल विवाह रोके गए

admin

Sat, May 11, 2024
सागर I कलेक्टर दीपक आर्य के नेतृत्व में जिले भर में महिला बाल विकास विभाग , पुलिस, चाइल्ड लाइन , कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन व जागरूक नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से अक्षय तृतीया पर 14 बाल विवाह होने से मौके पर ही समझाइश देकर रोके गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर आर्य द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, एसडीओ पुलिस, बाल विकास परियोजना अधिकारी की सदस्यता की बाल विवाह रोकथाम दल गठित कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इन दलों ने अपनी सूक्ष्म कार्ययोजना से विभिन्न स्थानों पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में पहुंचकर वर वधू के उम्र के दस्तावेजों की पड़ताल कर 14 प्रकरणों में बाल विवाह पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणाम एवम कानूनी प्रावधान की जानकारी देकर आपसी सहमति से बाल विवाह रुकवाए। जलंधर मंदिर जरुआखेड़ा, बाघराज मंदिर, कर्रापुर, नयाखेड़ा  तथा नर्यावली में यह कार्यवाही की गई।बाल विवाह रोकथाम में परियोजना अधिकारी शशिकांत नायक, सोनम नामदेव, विजय जैन, साधना खटीक, किशोर पुलिस इकाई की ज्योति तिवारी सहित चाइल्ड लाइन प्रभारी कल्पना साहू सहित संबंधित पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन