महासमुंद/बसना : पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज
फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर
Wed, Jul 8, 2026
पी एम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज*
पी एम श्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय चनाट में आज दिनाँक 08/07/2026 को डीईओ महासमुंद बी एल देवांगन,एपीसी जिला परियोजना कार्यालय महासमुंद संपा बोस सहित केंद्रीय सचिवालय से अधिकारियों पवन कुमार तिवारी, प्रशांत कुमार प्रदीप कुमार सर द्वारा शाला में बच्चों की गुणवत्ता, सेचुरेशन पॉइंट्स, मध्यान्ह भोजन, साफ सफाई, एफ एल एन, टी एल एम, लाइब्रेरी, ए डब्लू पी, शिक्षक डायरी, विद्यार्थी सूचकांक, शिक्षक एवं बच्चों की उपस्थिति, हरित विद्यालय के तहत हर्बल गार्डनअन्य गतिविधियों एवं संचालित योजनाओं निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उक्त सभी बिंदुओं को संचालित पाए जाने पर शाला के प्रधान पाठक एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए बधाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व संकुल समन्वयक रोहित पटेल जी द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया। स्टाफ के साथ- साथ संकुल समन्वयक अनिल कुमार पटेल की उपस्थिति रही।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन