Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

कटनी,जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने एवं वेतन मांगने पर गाली-गलौज का आरोप, कर्मचारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कन्हवारा स्थित मित्रा फार्मेसी का लाइसेंस 7 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

कटनी शराब दुकान में कट्टा लहराने वाले पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई, 01 लोडेड देशी कट्टा एवं 02 बटनदार चाकू बरामद

सराईपाली में 10 दिवसीय 'अज़ीमुश्शान ज़िक्र-ए-हुसैन'

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। कटनी जिले में मेडिकल स्टोर्स की मनमानी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा : कन्हवारा स्थित मित्रा फार्मेसी का लाइसेंस 7 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Jun 23, 2026

मित्रा फार्मेसी का लाइसेंस 7 दिन के लिए निलंबित, मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासन सख्त

कटनी। कटनी जिले में मेडिकल स्टोर्स की मनमानी पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कन्हवारा स्थित मित्रा फार्मेसी का लाइसेंस 7 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मेडिकल स्टोर में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित संयुक्त निरीक्षण दल ने 10 जून को मित्रा फार्मेसी का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था और दवा विक्रय से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी संधारित नहीं किए जा रहे थे।

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाओं की बिक्री की जा रही थी। सबसे गंभीर अनियमितता यह रही कि मेडिकल स्टोर की आड़ में मरीजों का इलाज भी किया जा रहा था, जहां मौके पर डॉक्टर मौजूद मिले।

निरीक्षण टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसी दिन मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया था। इसके बाद 11 जून को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, लेकिन फार्मेसी संचालक का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।

राज सिंह ठाकुर ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मित्रा फार्मेसी का लाइसेंस सात दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को अवैध और नियम विरुद्ध संचालित मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन