Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

कटनी,जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने एवं वेतन मांगने पर गाली-गलौज का आरोप, कर्मचारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कन्हवारा स्थित मित्रा फार्मेसी का लाइसेंस 7 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

कटनी शराब दुकान में कट्टा लहराने वाले पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई, 01 लोडेड देशी कट्टा एवं 02 बटनदार चाकू बरामद

सराईपाली में 10 दिवसीय 'अज़ीमुश्शान ज़िक्र-ए-हुसैन'

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

छिदिया टोला के ग्रामीणों में आक्रोश : ओवरलोड हाईवा वाहनों से धूल और दुर्घटना का खतरा बढ़ने का आरोप

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sun, Jun 21, 2026

छिदिया टोला के ग्रामीणों में आक्रोश, ओवरलोड हाईवा वाहनों से धूल और दुर्घटना का खतरा बढ़ने का आरोप

कटनी। जिले के बरही क्षेत्र अंतर्गत छिदिया टोला के ग्रामीणों में इन दिनों भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जाजागढ़ क्षेत्र में संचालित खदानों से गिट्टी लेकर आने वाले ओवरलोड हाईवा वाहन छिदिया टोला मार्ग से होकर बरही की ओर गुजरते हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पर अत्यधिक धूल उड़ती है, जिससे घरों और आसपास के वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उनका कहना है कि कई बार ओवरलोड वाहनों से गिट्टियां सड़क पर गिर जाती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी मार्ग से स्कूली बच्चे भी प्रतिदिन आवागमन करते हैं। ऐसे में तेज गति और ओवरलोड वाहनों के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि धूल, शोर और सड़क पर गिरने वाली गिट्टियों के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

हालांकि, इस संबंध में खदान संचालकों एवं संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन