शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन : शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, डॉ. नंदिता पाठक ने किया योग अपनाने का आह्वान
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Sun, Jun 21, 2026
शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, डॉ. नंदिता पाठक ने किया योग अपनाने का आह्वान
कटनी। शासकीय हाई स्कूल बिछुआ, ब्लॉक कटनी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. नंदिता पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. नंदिता पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों से नियमित योग करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अखिल पांडेय, जनपद पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष जगदीश उरमलिया, मंडल अध्यक्ष नितिन पांडेय, उपसरपंच लक्ष्मीकांत प्यासी, रमाशंकर तिवारी, ब्रह्मानंद दुबे, श्रद्धांजलि शुक्ला, राजेश मांझी, प्रभुदत्त तिवारी, कृष्ण कुमार मौर्य (बबलू), राकेश कुशवाहा, शंभू तिवारी, जयहिंद गुप्ता, लक्ष्मीदत्त तिवारी, राम बिहारी सोनी एवं अखिलेश जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ऐश्वर्य मिश्रा ने मुख्य अतिथि डॉ. नंदिता पाठक का स्वागत करते हुए उन्हें "योगी अमृत कथा" पुस्तक भेंट की। श्री अजय त्रिपाठी के निर्देशन में योगाभ्यास संपन्न हुआ तथा कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर तिवारी ने किया।
अंत में प्रभारी प्राचार्य ऐश्वर्य मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, समस्त शिक्षक परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन