Tue 23 Jun 2026

ब्रेकिंग

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

कटनी,जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने एवं वेतन मांगने पर गाली-गलौज का आरोप, कर्मचारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कन्हवारा स्थित मित्रा फार्मेसी का लाइसेंस 7 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

कटनी शराब दुकान में कट्टा लहराने वाले पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई, 01 लोडेड देशी कट्टा एवं 02 बटनदार चाकू बरामद

सराईपाली में 10 दिवसीय 'अज़ीमुश्शान ज़िक्र-ए-हुसैन'

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। वेतन मांगने पर गाली-गलौज का आरोप, कर्मचारी ने एसपी से लगाई गुहार : कटनी,जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने एवं वेतन मांगने पर गाली-गलौज का आरोप, कर्मचारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Jun 23, 2026

जिला कटनी,जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने एवं वेतन मांगने पर गाली-गलौज का आरोप, कर्मचारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कटनी। जन सुनवाई का मामला नगर निगम कटनी में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत एक कर्मचारी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर कुछ व्यक्तियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने तथा गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

आवेदक सीताराम चौधरी, पिता सलीमा चौधरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी शाहनगर, जिला पन्ना (म.प्र.) ने अपने आवेदन में बताया है कि वह वर्तमान में कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित गार्डन में बने कमरे में निवास करते हैं तथा आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं।

आवेदन के अनुसार, वेतन मांगने पर अभिषेक अजगरिया, मुकेश बघेल एवं कपिल पंडित परिहा (ड्राइवर) द्वारा उनके साथ कथित रूप से छुआछूत का व्यवहार किया गया तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। आवेदक का यह भी आरोप है कि उक्त लोग उन्हें कार्य नहीं करने दे रहे हैं।

पीड़ित कर्मचारी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

आवेदन दिनांक 23 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है।

(नोट: यह समाचार आवेदक द्वारा दिए गए आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की पुष्टि एवं जांच संबंधित विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जानी शेष है।)

Tags :

katnicollector

nagar nigam katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन