Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में छात्राओं को साइकिल वितरण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: आगरा की सोनी त्रिपाठी ने हिन्दू महासभा महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व संभाला - बी एन तिवारी

admin

Mon, Apr 8, 2024
आगरा।अखिल भारत हिन्दू महासभा के महिला प्रकोष्ठ हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने आगरा की प्रख्यात समाज सेविका सोनी त्रिपाठी को हिन्दू महिला सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह चंदेल ने उन्हें हिन्दू महासभा की आजीवन सदस्यता प्रदान की । सोनी त्रिपाठी ने तत्काल प्रभाव से अपना दायित्व संभाल लिया है । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि सोनी त्रिपाठी जनहित सामाजिक सेवा संस्थान की संस्थापक हैं और महिला उत्पीड़न प्रतिषेध समिति सेंट्रल जेल आगरा की सदस्य हैं । सोनी त्रिपाठी ने अपने मनोनयन पर कहा कि वो हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान से बहुत प्रभावित है और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देने के उद्देश्य से हिन्दू महासभा से जुड़ने का निर्णय लिया । उन्होंने अपने मनोनयन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी , कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह , महामंत्री ललित अग्रवाल , उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय , हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला का आभार प्रकट करते हुए अपने उत्तरदायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष दुष्यंत पचौरी ने सोनी त्रिपाठी को बधाई देते हुए कहा कि सोनी त्रिपाठी के हिन्दू महासभा में शामिल होने से हिन्दू महासभा सशक्त होगी । हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने सोनी त्रिपाठी को उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृशक्ति का हिन्दू महासभा में बढ़ता प्रतिनिधित्व हिन्दू राजनीति के लिए शुभ संकेत है । प्रदेश महामंत्री विवेक गर्ग , प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन शर्मा और ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने भी सोनी त्रिपाठी को शुभकामनाएं दी है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन