Sun 28 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

कटनी में कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वारियर्स अभियान’, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

बिना टेंडर खरीद ली 9,99,296 रुपये की हाईमास्क लाइट;

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: श्री सिद्ध धाम गढ़पहरा मंदिर में श्री भक्त रामायण मंडल द्वारा सम्पूर्ण सुंदरकांड एवं ध्वज चढ़ाया गया व हनुमान चालीसा वितरित किए गए।

admin

Mon, Jul 7, 2025

सागर/ श्री सिद्ध धाम गढ़पहरा मंदिर में श्री भक्त रामायण मंडल ने सुंदरकांड भजन संध्या का आयोजन किया गया बताया जाता है कि संपूर्ण सुंदरकांड का पाठ करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। मंडल के सदस्यों ने बताया कि हनुमान जी को ध्वज चढ़ाने से हनुमानजी को ध्वज चढ़ाने से भक्तों को साहस, बल, और विजय की प्राप्ति होती है। यह माना जाता है कि ध्वज चढ़ाने से हनुमानजी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से नकारात्मक शक्तियों, बाधाओं और कष्टों को दूर करते हैं। इसके अतिरिक्त, ध्वज चढ़ाने से यश, कीर्ति, और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। मंडल सदस्य मुकेश हरयानी के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ वितरण किया हरयानी ने बताया कि हनुमान चालीसा का वितरण करने से कई लाभ होते हैं, जिनमें आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक लाभ शामिल हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर देवेंद्र कुमार केशरवानी अरूण केसरवानी, जनविजय केसरवानी, नवीन तिवारी (एडव्होकेट), हरिनारायण सेन, रामप्रसाद विश्वकर्मा , विनीत गुप्ता, अमित गुप्ता, अतिन गुप्ता,मनीष केसरवानी, मुकेश हरयानी, विनोद केसरवानी, देवेंद्र जी, यशवंत (ढोलक), लक्ष्मण जी आदि बडी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन