Mon 11 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सावन का दूसरा सोमवार और कामिका एकादशी का शुभ संयोग दोनों देवों की कृपा पाने का खास मौका

admin

Sun, Jul 20, 2025

सागर/ सावन का दूसरा सोमवार और कामिका एकादशी दोनों एक साथ सावन में कई शुभ संयोग बन रहे हैं. उसी में से एक है सावन के दूसरे सोमवार और सावन की पहली एकादशी यानी की कामिका एकादशी का एक साथ आना. साथ ही इस दिन कई और भी शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में आप शिव और भगवान विष्णु को एक साथ प्रसन्न करने का मौका हाथ से न जाने दें.

सनातन में सावन के महीने को बहुत पवित्र महीना माना गया है. यह शिव की आराधना का खास महीना है. उस पर भी सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है. इस दिन लोग व्रत और जलाभिषेक से भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं. ये दिन अपने आप में खास होता है लोगों की मान्यता है कि इस दिन भक्ति पूजा से शिव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं.

इस दिन के कई अन्य शुभ योग
ज्योतिषियों की माने तो इस बार सावन का दूसरा सोमवार बेहद खास है क्योंकि इसमें कामिका एकादशी का भी सहयोग है. इस दिन वृद्धि योग, सर्वाधिक सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, का संयोग भी प्राप्त हो रहा है जो इस दिन को बेहद शुभ और खास बना रहा है.

शिव महादेव और श्री हरि के साथ में पूजन से मिलेगा दोगुणा फल
क्योंकि इस दिन भगवान शिव की आराधना का भी महत्व है और भगवान विष्णु की आराधना का भी विधान है. ऐसे में अगर आप भगवान शिव और विष्णु की आराधना करते हैं और व्रत रखते हैं तो आपको दोनों व्रत का फल एक साथ मिल जाएगा, इसलिए इस व्रत का फल दोगुना हो गया है.

इस दिन के शुभ मुहूर्त
इस दिन वृद्धि योग शाम को 6:39 तक रहेगा. वहीं सिद्धि योग पूरे दिन बना रहेगा. रात के 9:00 बजे अमृत सिद्धि योग का भी निर्माण होगा. ऐसे में आप भगवान शिव और विष्णु का पूजन इन योग में से कभी भी कर सकते हैं.

महादेव और श्री हरि का जलाभिषेक
इस दिन महादेव के साथ-साथ श्रीहरि का भी जलाभिषेक करना भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी होगा. आप किसी भी शुभ मुहूर्त में दोनों का जलाभिषेक कर सकते हैं.

ना करें ये भूल
इस दिन दोनों देवों की आराधना का खास दिन है लेकिन एक चीज का खास ध्यान रखें कि भगवान विष्णु को इस दिन तुलसी जरूर अर्पित करें लेकिन भूल से भी भगवान शिव को तुलसी अर्पित ना करें. इस अभिषेक के जल को तुलसी में भी ना चढ़ाएं. आप साथ में पूजन और जलाभिषेक कर सकते हैं लेकिन इस बात का आपको ध्यान रखना होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन