Mon 11 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : सरदार पटेल जी ने नक्शे पर भारत को एक किया था, हमें दिलों और आत्मओं में भारत को एक करना है:-डॉ लता वानखेड़े सांसद एवं प्रद

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Mon, Nov 3, 2025

सागर। यह क्षण हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है,उस पुरूषार्थ को नमन करने का, जिन्होंने विखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का स्वरूप दिया ।

हम सभी जानते हैं कि सरदार पटेल जी को लौह पुरूष कहा जाता है । लेकिन उनके व्यक्तित्व की असली शक्ति केवल लौह जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं थी, बल्कि उनका अडिग विश्वास था ‘‘भारत एक है, भारत अखंड है, और भारत सदा-सर्वदा अखंड रहेगा।’’ साथियों, यह वहीं विश्वास है जिसे आज विकसित भारत 2047 के संकल्प के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आगे बढ़ा रहे है। यह बात सागर सांसद एवं भाजपा महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े ने सागर में "सरदार@150" अभियान के निमित्त आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही।

पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,अभियान टोली जिला संयोजक मनीष चौबे,सह संयोजक नितिन सोनी राहुल वैध,शामिल रहें।

पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन एवं आभार सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी ने व्यक्त किया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि इस अभियान की शुरूआत 6 अक्टूबर के दिन केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी के हाथों द्वारा देशभर में डिजिटल फेज के माध्यम से शुरू किया जा चुका है ।6अक्टूबर से युवा सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता में हिस्सा लेना शुरू कर चुके है, निबंध लिख रहे है और Young Leader Program जैसे प्रतियोगिता से भारी संख्या में जुड़ रहे है। यह केवल प्रतियोगिताएं नहीं है, बल्कि यह सरदार पटेल जी को हर दिल तक पहुंचाने का एक साधन बन रहा है।

इस अभियान के तहत सभी पंजीकरण, प्रतियोगिताएं और डिजिटल गतिविधियां हमारे क्षेत्र के साथ-साथ देशभर में MY BHARAT पोर्टल के माध्यम से होंगे,जो युवाओं को सक्रिय भागीदारी के लिए एक ही मंच उपलब्ध कराएगा।

उन्होने कहा आप देखिए जब देश का युवा अगले 2 महीनों तक मोबाइल स्क्रीन से लेकर मंच तक, हर जगह सरदार पटेल की एकता की बात करेगा, तब यह राष्ट्र एक नई ऊर्जा से भर उठेगा। अगले2 महीनों तक जब हर जन, हर मन सिर्फ और सिर्फ सरदार पटेल और उनके विचारों की बात करेगा, तब युवाओं के भीतर उनके जैसा बनने की ललक उठेगी, वास्तव में उन्हें यह एक बड़ी श्रृद्धांजलि होगी ।

इस अभियान का दूसरा चरण हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा, जहां खुद मैं अपने क्षेत्र के सभी युवाओं के साथ अपने क्षेत्र में गॉंव-गॉंव, गली-गली निकलूंगी। 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हमारे क्षेत्र में जिला स्तर पर पदयात्राएं होने वाली है।अपनी पदयात्राओं में हम योग और स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे, व्याख्यान होंगे, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी, नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया जाएगा ।

आप जब क्षेत्र में इस दौरान घूमेंगे तो आप देखेंगे की यह केवल आयोजन नहीं होंगे, यह जन-जागरण का महायज्ञ होगा और जैसे सरदार पटेल ने रियासतों को जोड़कर एक भारत का निर्माण किया था, वैसे ही ये पदयात्रा हमारे क्षेत्र के लोगों के दिलों को जोड़ने का काम करेंगी ।

हम अपने क्षेत्र में जब पदयात्रा कर रहे होंगे । तो आप देखेगें कि हम एक लघु भारत का रूप वहां सड़को पर दिखा रहे होंगे । हम अपने क्षेत्र की संस्कृति का गौरव वहां पेश करेंगे जो कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना पेश करेगा । पदयात्रा से पहले हम जन जागरूकता के लिए तरह-तरह के अभियान भी चलाएंगे ।

विकसित भारत बनाने की दिशा में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं है, उनकी प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान हम पदयात्रा के रूट पर चलाएंगे और इस पूरे अभियान में MY Bhartat, NCC Cadtes, NSS के स्वयं सेवक हमारा सहयोग करेंगे ।

स्कूल, कॉलेजों के युवा सरदार पटेल जी के सपनों और संकल्पों का भारत बनाने के लिए हमारे क्षेत्र के जिलों में 3, एक दिवसीय पदयात्रा में 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे । सभी स्कूल और कॉलेज अपने-अपने नामों के बैनर के साथ पदयात्रा में जुड़ेंगे । समाज का हर आयु वर्ग, हर तबका इससे जुड़ेगा, हम इसका पूरा प्रयास करेंगे और आप पहली बार एक समाज के तौर पर, एक लघु भारत के तौर पर हमारे क्षेत्र को देखेंगे । रिटायर्ड प्रशासनिक और सेना के अफसर, हमारे क्षेत्र के बड़े खिलाड़ी, सम्मानित एवं लोकप्रिय लोग भी इस पदयात्रा से जुड़ेंगे।

पदयात्रा से पूर्व हमारे क्षेत्र के सभी स्कूल, कॉलेजों में प्री इवेंट ऐक्टिविटी भी आयोजित की जाएगी, जहां कई तरह की प्रतियोगिताएं होंगी । जिन्होंने सरदार पटेल जी के जीवन पर अपना शोध किया है, या बड़े विद्वान लोग है उन्हें स्कूल, कॉलेजों में आमंत्रित किया जाएगा ताकि सरदार पटेल जी के जीवन से जुड़े सभी प्रेरक बातें युवाओं के बीच पहुंचाई जा सकें । आप पहली बार सरदार पटेल जी के जीवन पर हमारे क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक देखेंगे, यह आयोजन हमारे क्षेत्र के उन स्थानों पर होगा, जहां युवाओं की अकसर भीड़ देखी जाती है। उन स्थानों को हम चिन्हित कर रहे हैं, यह मॉल, पार्क, फूड कार्नर जैसे स्थान हो सकते है।

आप देखेंगे भले ही दीवाली 20 अक्टूबर को खत्म हो गई हो लेकिन हमारे क्षेत्र में त्यौहार वाली रौनक ये Unity March वापस लेकर आएगा । सड़कों पर रंगोली होगी, हर मोड़ पर पदयात्रियों का स्वागत करने के लिए लोगों की भीड़ होगी। हर परिवार ये गर्व करेगा कि उसके घर के बेटा-बेटी उस पदयात्रा में शामिल है, जो कि देश को अखंड बनाने वाले सरदार पटेल जी को श्रृद्धांजलि देने जैसा है।

हमारे क्षेत्र में ऐसे युवा साथी, जिनके कामों से हमे प्रेरणा मिलती है, जिन्होंने समाज के लिए बहुत कुछ किया है, जिन्हें हम Youth Icon मानते है, ऐसे युवा जो प्रधानमंत्री जी के 1 लाख young leader वाला सपना पूरा कर सके, हम उन सभी युवाओं को इस पदयात्रा में अपने साथ जोड़ेगे।

इस पदयात्रा के दौरान हमारे क्षेत्र के सभी स्वयंसेवक संगठन भी हमारे साथ जुड़ेंगे, सभी स्कूल और कॉलेजों के छात्रों से भी बेहतर समन्वय बनाते हुए हम उन्हें भी इसके साथ जोड़ेंगे । उनके बीच सोशल कार्यक्रम रखते हुए हम 3 दिनों तक चलने वाला एक कार्निवल रखेंगे, जिसकी झलक हम अपने 8 से 10 किलोमीटर की यात्रा के दौरान दिखाएंगे।

इस अभियान का सबसे बड़ा अभयास शुरू होगा 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन । उस दिन हमारे क्षेत्र के हर जिलों से 2-5 पदयात्री सरदार पटेल की जन्मभूमि करमसद से लेकर एकता के प्रतीक 'Statue of Unity' केवड़िया तक 152 किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा, देशभर के अन्य पदयात्रियों के साथ करेंगे ।

यह पूरी यात्रा हमें याद दिलाती है कि स्वतंत्रता का संघर्ष आत्मनिर्भरता के संकल्प से ही जीता गया था और आज जब मै । अपने क्षेत्र में सरदार पटेल के विचारों को, इस पदयात्रा के जरिए जीने की बात करता हूं, तब मैं ‘‘वोकल फॉर लोकर’’ और ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ का संकल्प भी युवाओं के बीच लेकर जाउंगा, जिसे सरदार पटेल जी ने दिखाया था और मोदी जी आगे बढ़ा रहे है।

हमें याद रखना होगा कि सरदार पटेल जी ने रियासतों को जोड़ा था, हमें सपनों को जोड़ना है, सरदार पटेल जी ने नक्शे पर भारत को एक किया था, हमें दिलों और आत्मओं में भारत को एक करना है । ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने हमारे कंधे पर दी है और अब हमें प्रधानमंत्री मोदी जी की लीडरशिप में उसे पूरा करना होगा ।

उन्होने कहा कि आज जब हम सरदार पटेल को याद करते है, तो हमें यह भी याद रखना होगा कि उनका सपना केवल उस समय के लिए नहीं था । वह सपना आने वाली पीड़ियों के लिए था । और आज वह पीढ़ी हम है । यह हमारा कर्त्तव्य है, यह हमारा धर्म है कि हम अखंड भारत के उस स्वप्न को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के रूप में साकार करें।

Tags :

सागर न्यूज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन