Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

कटनी में कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वारियर्स अभियान’, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

बिना टेंडर खरीद ली 9,99,296 रुपये की हाईमास्क लाइट;

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सागर सांसद ने प्रधानमंत्री आवास एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत लिंक रोड के निर्माण का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा।

admin

Wed, Dec 11, 2024

सागर /संसद सत्र के दौरान सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉक्टर लता गुड्डू वानखेड़े ने केंद्रीय कृषि कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
      इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सागर लोकसभा क्षेत्र के गांवों में अधिक से अधिक लिंक सड़कों का निर्माण कराने और आवासों का निर्माण कराने का अनुरोध किया ।
      मुलाकात के दौरान सांसद बानखेड़े ने प्रस्ताव सौंपते हुए सागर लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर प्राथमिकता देने की मांग की।
मंत्री ने शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद डॉ लता बानखेड़े के प्रस्ताव को गंभीरता से सुनते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सागर क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली लिंक सड़कों के निर्माण और आवास निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्री ने इस संबंध में सौंपे गए मांग पत्र पर शीघ्र निर्णय लेने का भरोसा दिया, जिससे सागर क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिले और गांवो के विकास कार्य में तेजी आये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन