Tue 12 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149 वी जन्म जयंती मनाई गयी

admin

Tue, Oct 29, 2024

सागर/ स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री व लोह पुरुष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 149 वी जयंती, खेल और युवा कल्याण विभाग सागर के तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में दौड़ का आयोजन कर मनाया गया। जिसमें खेल परिसर के सभी खेलों के प्रशिक्षण केन्द्रों के खिलाड़ियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में , संगीता सुशील तिवारी, महापौर नगर निगम सागर, संदीप जी.आर. जी, कलेक्टर जिला सागर, रूपेश कुमार उपाध्याय, अपर कलेक्टर, जिला सागर, विजय कुमार डहेरिया , डिप्टी कलेक्टर, जिला सागर, वीनू राणा, एडवोकेट एवं वरिष्ठ समाजसेवी, ए.के. जैन जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सागर भाजपा नेता सूर्यांश तिवारी एवं सतोष दुवे आदि उपस्थित हुए।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। आन लाईन प्रसारण के माध्यम से सभी खिनलाड़ियो ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। कार्यक्रम की शुरुआत में महापौर संगीता सुशील तिवारी का अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय और खिलाड़ियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
शपथ के पश्चात. संगीता सुशील तिवारी, महापौर नगर निगम सागर, संदीप जी.आर. जी, कलेक्टर जिला सागर, द्वारा हरी झंडी देकर रन फार यूनिटी दौड को प्रारंभ किया।
रन फार यूनिटी दौड़ के परिणाम इस प्रकार रहे-
बालक वर्ग -1) श्री पंकज प्रजापति प्रथम, 2) अजय यादव द्वितीय , 3) अक्षय प्रजापित तृतीय
बालिका वर्ग -1) कु. निकिता पटैल - प्रथम, 2) सलोनी शर्मा - द्वितीय, 3) कु. रोशनी पटैल - तृतीय
विजेता खिलाड़ियो को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
श्री प्रदीप सिंह रावत, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, सागर के मार्गदर्शन में शपथ कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल और युवा कल्याण विभाग खेल परिसर सागर के विभागीय प्रशिक्षकों, प्रेमनेती राय, सीमा चक्रवर्ती, संगीता सिंह, श्यामलाल पाल, उमेश चन्द्र मौर्य, महेन्द्र सिंह राजपूत, चंदन मोरे, नफीस खान, रंजीत बैन, मिथलेश यादव, विवेक सेन, रामबाबू विश्वकर्मा, हेमन्त प्रजापति, बद्री प्रसाद सेन, आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रेमनेती राय द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन