Mon 29 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

कटनी में कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वारियर्स अभियान’, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

बिना टेंडर खरीद ली 9,99,296 रुपये की हाईमास्क लाइट;

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी - कायस्थ समाज ने लिया निर्णय : भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा की तैयारियां तेज

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Mar 30, 2026

भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा की तैयारियां तेज

कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तय करने के लिए आगामी बैठक में लिए जाएगा निर्णय

कायस्थ समाज ने लिया निर्णय

🚩🚩🚩🚩🚩🚩

कटनी। भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा एवं शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से कायस्थ समाज द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में शहर की चित्रगुप्त कायस्थ सभा एवं अखिल भारतीय चित्रगुप्त सभा एवं कायस्थ समाज की संयुक्त बैठक वरिष्ठजनों एवं समाज के गणमान्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से चित्रगुप्त पूजा, शोभा यात्रा को इस वर्ष धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि भगवान चित्रगुप्त जी की विशाल शोभायात्रा गुरुवार 23 अप्रैल को सायं 4:30 बजे श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, कमानिया गेट से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री चित्रगुप्त मंदिर, जगन्नाथ चौक पहुंचेगी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा, आकर्षक झांकियों, धार्मिक ध्वजों एवं भक्ति संगीत के साथ शोभायात्रा को विशेष स्वरूप प्रदान करने की तैयारी की जा रही है।

समाज के युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु एकजुट होकर शोभायात्रा में सहभागिता करेंगे, जिससे आयोजन ऐतिहासिक और स्मरणीय बनेगा।

कायस्थ समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर भगवान चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह एवं धार्मिक उल्लास का वातावरण निर्मित हो गया है।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन