Mon 11 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: प्रथम श्रावण सोमवार पर किशोर नगर के मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में हुआ पार्थेश्वर शिवलिंग पूजन

admin

Tue, Jul 15, 2025

खंडवा। किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित मनोज उपाध्याय ने प्रातः 4 बजे भगवान शिव का रुद्राभिषेक वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के पश्चात पार्थेश्वर शिवलिंग पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें नगरवासियों ने श्रद्धा से भाग लिया। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि प्रातः काल से ही मंदिर में भक्तों का ताता लगना प्रारंभ हुआ जिनके व्दारा भगवान शिव को जल, बेलपत्र, दूध, दही और गंगाजल से अभिषेक कर पूजा अर्पित की गई। किशोर नगर रहवासी संघ के अध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी ने बताया कि हर वर्ष श्रावण के प्रथम सोमवार को यह भक्ति कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति और कल्याण की कामना की। इस मौके पर आरके चौरे, मनोहर चंदानी, गौरव चौहान, हीरालाल पटेल, दिनेश बरोले, राम उपाध्याय, निर्मल मंगवानी आदि सहित क्षेत्र वासी बडी संख्या में उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन