Sun 28 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

कटनी में कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वारियर्स अभियान’, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

बिना टेंडर खरीद ली 9,99,296 रुपये की हाईमास्क लाइट;

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

शरद पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को राजधानी के मंदिरों में विशेष धार्मिक : शरद पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को राजधानी के मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।

प्रवीण दुबे

Mon, Oct 6, 2025

एमपी न्यूज़ लाइव ब्यूरो चीफ भोपाल मध्य प्रदेश प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

शरद पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को राजधानी के मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। वहीं, श्री हिंदू उत्सव समिति के देखरेख में भगवान श्रीराधा-कृष्ण की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

समिति के अध्यक्ष पं. चंद्रशेखर तिवारी ने शरद पूर्णिमा समारोह के लिए हर्षवर्धन चौकसे को संयोजक मनोनीत किया है। अध्यक्ष तिवारी ने बताया, शोभायात्रा रात 8 बजे से घोड़ा नक्कास स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होगी, जो जनकपुरी, जुमेराती, सिंधी मार्केट से होती हुई सोमवारा स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर पहुंचेगी। कुछ देर के बाद शोभायात्रा फिर से शुरू होकर रात साढ़े 9 बजे बड़ा तालाब स्थित शीतल दास की बगिया पहुंचेंगी।

यहां भगवान श्रीराधा-कृष्ण आकर्षक पुष्प सज्जित और विद्युत रोशनी से सुसज्जित नौका पर सवार होकर चांदनी रात में नौका विहार करेंगे। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालु भक्तजन बड़ी संख्या उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आतिशबाज़ी, भजन संध्या और आरती का आयोजन होगा।

कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को खीर का वितरण होगा नौका विहार के बाद भगवान श्रीराधा-कृष्ण पुनः शीतल दास की बगिया के घाट पर पधारेंगे। फिर श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाएगा।


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन