Mon 11 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : विधायक लारिया ने ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध भापेल (फुलेर) मेला आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक की

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Sat, Oct 25, 2025

बुंदेली लोक नृत्य प्रतियोगिता 6 नवम्बर को

सागर/ सागर जिले के नरयावली विधानसभा अंतर्गत ग्राम भापेल में भगवान शंकर (बाबा फूलनाथ) मंदिर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक व प्रसिद्ध फुलेर मेला आयोजन की भव्य तैयारियों के संबंध में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय में शनिवार को मेला आयोजन समिति व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

हर साल की तरह इस बार 6 नवंबर को विधायक श्री लारिया द्वारा भापेल (फुलेर) मेले में बुंदेली लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मेला 5 से 10 नवम्बर तक लगेगा। बैठक में व्यवस्था के लिए प्रभारियों को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर मेले के आयोजक विधायक श्री लारिया ने कहा कि बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना एवं बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत रखना हमारा कर्तव्य है। इस आयोजन में प्रतियोगिता के माध्यम से बुंदेलखंड के प्रसिद्ध बुंदेली लोक नृत्य लोक कला को प्रोत्साहित करना एवं मंच प्रदान करना हमारा उद्देश्य है। आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न लोक नृत्य मंडलियां भाग लेंगी। मंडलियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रोत्साहित कर पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

बैठक में बाबा फूलनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले की स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, अस्थायी बाजार व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विषयों की समुचित तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.

विधायक श्री लारिया ने कहा कि मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मेले की परंपरा एवं गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, छोटे-बड़े व्यापारियों और नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं सहजता से उपलब्ध कराना प्राथमिकता है.

बैठक में मंडल अध्यक्षगण,नपा अध्यक्ष मकरोनिया, पार्षदगण , वरिष्ठ एवं जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मेला आयोजन समिति सदस्यगण उपस्थित थे।

Tags :

सागर न्यूज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन