Mon 11 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: हमारे अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान रूपी प्रकाश हमारे अंदर भरे वही सच्चा गुरु- चिन्मयानंद बापू

admin

Mon, Dec 16, 2024

सागर/ खेल परिसर के बगल वाले मैदान में चल रही श्री राम कथा के दूसरे दिन में पूज्य बापूजी ने कहा कि साधारण मनुष्य कभी गुरु नहीं बन सकता और गुरु यदि है तो फिर उसको मनुष्य रूप में देखना यह अपराध है क्योंकि गुरु साक्षात परमात्मा का स्वरूप होते हैं और यदि हमने किसी को गुरु बनाया है तो वह हमारे लिए परमात्मा का स्वरूप है
साधु समाज की वंदना करते हुए बापूजी ने कहा कि प्रतिकार का पूर्ण सामर्थ्य और सहन करने की पूर्ण शक्ति जिसके अंदर है वही मनुष्य सच्चे रूप में साधु है
वंदना प्रकरण के बाद कथा को शिव चरित्र की ओर मोड़ते हुए कहा कि भगवान शिव अपनी पत्नी के साथ उत्तर से दक्षिण की ओर अगस्त ऋषि के यहाँ श्री राम कथा सुनने के लिए गए
बापूजी ने कहा कि यदि दिल में प्यास हो तो पानी कितना भी दूर मिले इंसान पहुंच ही जाता है यदि हमारे दिल में कथा के लिए प्रेम है तो हमारे शहर में कथा कितनी भी दूर हो सुनने वाला व्यक्ति वहां पहुंच ही जाता है बापूजी ने कहा कि राम कथा हमें सिर्फ सुना ही नहीं है बल्कि राम कथा लहू बनकर हमारे रग रग में दौड़नी चाहिए भगवान शिव ने राम कथा सुनने के बाद राम दर्शन की मन में लालसा व्यक्त की और उनको भगवान राम का दर्शन भी हुआ कथा के माध्यम से बापूजी ने कहा कि हम भी कथा सुनने के बाद भगवान की लीलाओं का चिंतन करें जिससे कि हमारे मन में भी भगवान के दर्शन की लालसा हो और हमें भी भगवत कृपा से भगवान का दर्शन प्राप्त हो आज कथा में श्रीमती संगीता सुशील तिवारी महापौर सागर ,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया जी की पत्नी श्रीमती रचना सिरोठिया ,
पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित गोपाल भार्गव जी की बहू शिल्पी अभिषेक भार्गव, श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी, पारुल साहू पूर्व विधायक,मुख्य यजमान श्री अनिल तिवारी श्रीमती प्रतिभा तिवारी शाखा अध्यक्ष पंडित शिव शंकर मिश्रा, सह यजमान श्री अशोक उपाध्याय, श्री सीताराम मिश्रा श्रीमती शकुन मिश्रा, श्री मुन्ना पटेरिया, श्री कमल तिवारी साधना तिवारी, श्री राम जी दुबे, श्री अजय श्रीवास्तव जी रश्मि श्रीवास्तव जी,श्री गोलू रिछारिया, श्री राम अवतार पांडे, डॉक्टर तरुण बादुनिया, श्री मनोज डेंगरे आदि उपस्थित रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन