Sun 10 May 2026

ब्रेकिंग

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सोने के साथ अब कटनी के बड़वारा में डोलोमाइट के भंडार-ब्लॉक्स आरक्षितरोजगार और आधुनिक खनन प्रबंधन का कटनी बनेगा राष्ट्रीय

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी-यातायात थाना बना आधुनिक ड्रायविंग तकनीक और शिक्षा का केंद्र, : वर्चुअल ड्राइविंग सिम्युलेटर, ऑनलाइन DL प्रक्रिया और ट्रैफिक पाठशाला का शुभारंभ

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Mar 30, 2026

यातायात थाना बना आधुनिक ड्रायविंग तकनीक और शिक्षा का केंद्र, वर्चुअल ड्राइविंग सिम्युलेटर, ऑनलाइन DL प्रक्रिया और ट्रैफिक पाठशाला का शुभारंभ

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कटनी यातायात पुलिस ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आज दिनांक 30 मार्च 2026 को थाना यातायात कटनी में नवनिर्मित “ट्रैफिक पाठशाला” एवं “सिम्युलेटर रूम” का भव्य शुभारंभ किया गया। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि कटनी यातायात थाना, मध्यप्रदेश का ऐसा पहला थाना बन गया है, जहाँ जन-सहयोग से अत्याधुनिक सिम्युलेटर रूम स्थापित किया गया है।

इस नवाचार का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। यह विशेष परियोजना कैल्डेरिस (कैलरी) कंपनी के सहयोग से तैयार की गई है। इस अवसर पर कैल्डेरिस कंपनी के डीआईओपी श्री सतेन्द्र सिंह एवं प्लांट हेड श्री प्रियव्रत विश्वास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डी.ए.व्ही. (DAV) स्कूल के छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक पाठशाला एवं सिम्युलेटर के माध्यम से वर्चुअल राइडिंग (Virtual Riding) का अनूठा अनुभव कराया गया। इस अत्याधुनिक सिम्युलेटर सेटअप का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को वास्तविक सड़क पर वाहन चलाने से पूर्व सुरक्षित डिजिटल वातावरण में यातायात संकेतों, सड़क की “सांकेतिक भाषा”, आवश्यक सावधानियों एवं नियमों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है।

प्रमुख विशेषताएं:

वर्चुअल ड्राइविंग सिम्युलेटर: स्क्रीन एवं कंट्रोलर के माध्यम से बिना वास्तविक वाहन के सुरक्षित वातावरण में ड्राइविंग/राइडिंग का प्रशिक्षण, जिससे नए चालकों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है।

ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया: परिवहन सेवा (सारथी पोर्टल) के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस हेतु आवेदन, आधार-आधारित सत्यापन, ऑनलाइन परीक्षा एवं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया को सरल एवं स्पष्ट रूप से समझाया जा रहा है।

ट्रैफिक पाठशाला: स्कूली विद्यार्थियों हेतु विशेष कक्षाओं का आयोजन, जिसमें ट्रैफिक सिग्नल, सड़क सुरक्षा नियम एवं सुरक्षित यात्रा के उपाय सिखाए जाते हैं।

जागरूकता अभियान के तहत उपस्थित जनों को ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि पात्र व्यक्ति एक सरल ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से पारदर्शी तरीके से अपना लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर सकता है।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह कटनी के लिए गौरव का विषय है कि हमारा यातायात थाना प्रदेश में इस नवाचार की शुरुआत करने वाला पहला थाना बना है। अत्याधुनिक सिम्युलेटर के माध्यम से यातायात नियमों को सीखना न केवल प्रभावी है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर तक लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।”

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति: इस अवसर पर डॉ. संतोष डेहरिया (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), श्री रत्नेश मिश्रा (उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय), श्री राहुल पाण्डेय (थाना प्रभारी यातायात), निरीक्षक संजय दुबे (थाना प्रभारी, माधवनगर), श्री अनूप सिंह (प्रभारी, कंट्रोल रूम), श्रीमती संध्या राजपूत (रक्षित निरीक्षक), श्री राजेश दुबे (चौकी प्रभारी, झिंझरी) सहित कैल्डेरिस समूह के पदाधिकारी, यातायात पुलिस का समस्त स्टाफ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

katnipolice

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन