Sun 10 May 2026

ब्रेकिंग

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सोने के साथ अब कटनी के बड़वारा में डोलोमाइट के भंडार-ब्लॉक्स आरक्षितरोजगार और आधुनिक खनन प्रबंधन का कटनी बनेगा राष्ट्रीय

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा : कटनी: अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Mar 30, 2026

'त्रिशला नंदन' के जयकारों से गूंजी कटनी: भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा

कटनी: अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर आज कटनी शहर में श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। आचार्य श्री विद्या सागर युवा मंडल के तत्वाधान में आयोजित इस भव्य शोभायात्रा में पूरा जैन समाज उमड़ पड़ा। 'जियो और जीने दो' के संदेश के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस यात्रा ने धर्म की गौरवमयी छटा बिखेरी।

महावीर चौक से शुरू हुआ भक्ति का कारवां

शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः महावीर चौक से हुआ। यहाँ से भव्य रथों और पालकियों के साथ श्री जी की शोभायात्रा घंटाघर, गर्ग चौराहा, नई बस्ती, हीरागंज, गोलबाजार और सुभाष चौक जैसे प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए महावीर कीर्ति स्तंभ पर संपन्न हुई।

आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां और डांडिया नृत्य

यात्रा की शुरुआत धर्मध्वज लिए अश्वारोहियों ने की। इसके पीछे धार्मिक झांकियां और भजन गाते हुए युवा चल रहे थे। विशेष आकर्षण का केंद्र डांडिया और गरबा नृत्य करती महिलाएं रहीं। वहीं, रात्रिकालीन पाठशाला के नन्हे बालक-बालिकाएं हाथों में भगवान महावीर के संदेशों की तख्तियां लेकर चल रहे थे, जो राहगीरों को शांति और अहिंसा की सीख दे रही थीं।

सुभाष चौक पर हुई महाआरती और महाप्रसाद

शोभायात्रा के दौरान दिगंबर जैन सोशल ग्रुप 'रायल' और जैन मिलन संस्था द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सुभाष चौक पर श्री 1008 चंद्रप्रभ ज्ञानोदय संगीत मंडल द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद का वितरण किया गया।

समाज की एकजुटता आई नजर

इस धार्मिक महोत्सव में दिगम्बर जैन समाज पंचायत महासभा, नवयुवक मंडल, बालिका मंडल, जिनासा परिवार, अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महिला मंडल, आचार्य विद्यासागर नवयुवक मंडल, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप और चेतनोदय तीर्थ कमेटी सहित शहर के सभी जैन मंदिरों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन