Sun 28 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

कटनी में कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वारियर्स अभियान’, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

बिना टेंडर खरीद ली 9,99,296 रुपये की हाईमास्क लाइट;

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित

admin

Thu, Apr 17, 2025
बैतूल 17 अप्रैल 2025 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर प्रदेश की नई सोच और चेतना को मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से युवा संगम के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री वसंत बाबा माकोड़े, जिला उद्योग के महाप्रबंधक श्री रोहित डाबर, नोडल प्राचार्य श्री केशव सातपुते एवं संस्था प्राचार्य श्री रेवाशंकर पंडाग्रे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। श्री माकोड़े ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं को आगे लाने के लिये किये जा रहे कार्यों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार की दृष्टि से वैश्विक स्तर पर भारत की युवा शक्ति अपना दमखम दिखाने के लिये तैयार है, यही कारण है कि पूरे विश्व से भारत में व्यापक विनिवेश प्राप्त हो रहा है और नई-नई कंपनियों का आगमन हो रहा है। महाप्रबंधक श्री रोहित डाबर ने उपस्थित युवा शक्ति से आग्रह किया कि होमसिकनेस को तिलांजलि दे एवं उपलब्ध रोजगार को प्राप्त कर अच्छी शुरुआत करें। उन्होंने स्वरोजगार को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जैसी योजनाओं में आसानी से ऋण प्राप्त कर अपना उद्यम स्थापित किया जा सकता है। जिला टीपीओ श्री रूपेश ठाकरे एवं संस्था टीपीओ श्री विवेक दायमा ने बताया कि रोजगार मेले में 779 ऑनलाइन पंजीयन हुए जिनमें से 414 आकांक्षी युवक-युवती उपस्थित हुई। इस दौरान 322 आवेदकों का प्राथमिक चयन हुआ है। जिसमें 12 आवेदकों का चयन अप्रेंटिसशिप के लिये हुआ है। वर्धमान फेब्रिक्स लिमिटेड बुदनी के प्रतिनिधि अजय मालवीय ने बताया कि चयनित 24 युवक-युवतियों का प्रथम दल दिनांक 21 अप्रैल 2025 को महिला आईटीआई बैतूल से कंपनी के खर्च पर ज्वाइन करने के लिए बुदनी रवाना किया जायेगा। क्रमांक/86/455/04/2025

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन