Sun 28 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

कटनी में कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वारियर्स अभियान’, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

बिना टेंडर खरीद ली 9,99,296 रुपये की हाईमास्क लाइट;

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : महाकाल की नगरी में मुख्यमंत्री ने की सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े की प्रशंसा

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

Tue, Oct 28, 2025

सागर/ महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित विधानसभा स्‍तरीय सम्‍मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सागर सांसद एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके।

उज्‍जैन में आयोजित विधानसभा स्‍तरीय सम्‍मेलन जिसमें सागर सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े भी शामिल हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल बाबा की असीम कृपा से सागर की सांसद लता वानखेड़े ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छोटी सी पंचायत से की थी और महाकाल बाबा की कृपा से कठिन परिश्रम, निष्ठा व समर्पण की भावना से कार्य करते हुए विभिन्न पदों का दायित्व संभालते हुए सांसद और प्रदेश भाजपा महामंत्री के पद तक पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. वानखेड़े सागर के विकास को लेकर लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने सागर में उद्योग स्थापित करने का अनुरोध किया था, जिस पर राज्य सरकार ने सागर में इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव करा दी। उन्होंने कहा कि सागर का औद्योगिक विकास प्रदेश के समग्र विकास का हिस्सा है और इसमें सांसद डॉ. वानखेड़े की भूमिका सराहनीय है।

उल्लेखनीय है कि सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े सागर में रोजगार और उद्योग के अवसर बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि सागर में उद्योग लगने से यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें रोजगार की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वे हर मंच पर सागर के शैक्षणिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास की आवाज बुलंद करती रही हैं और यही उनकी राजनीति का मूल उद्देश्य भी है।

Tags :

सागर न्यूज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन