Mon 29 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

कटनी में कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वारियर्स अभियान’, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

बिना टेंडर खरीद ली 9,99,296 रुपये की हाईमास्क लाइट;

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी-जालपा देवी मंदिर चैत्र नवरात्रि की धूम : कटनी में चैत्र नवरात्रि की धूम: जालपा देवी मंदिर सहित देवी धामों में उमड़ा आस्था का सैलाब

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Mar 20, 2026

कटनी-चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व व हिंदू नववर्ष का शुभारंभ, 9 दिनों तक भजन-कीर्तन और जागरण से गूंजेगा शहर, सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम कटनी-चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के साथ ही आज से हिंदू नववर्ष का शुभारंभ हो गया है। पूरे कटनी शहर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही जालपा देवी मंदिर सहित खेर माता मंदिर और अन्य प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।मंदिरों में माता रानी के जयकारों के साथ भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है। पूरे शहर के देवी धामों में अगले 9 दिनों तक विशेष धार्मिक आयोजन होंगे, जिनमें देवी जागरण, भजन-कीर्तन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। वातावरण भक्तिमय हो गया है और हर ओर “जय माता दी” के जयकारे गूंज रहे हैं।नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं नगर निगम ने मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की है।श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और पूरे नौ दिनों तक कटनी शहर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंगा रहेगा।

Tags :

katninews

nagar nigam katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन