Sun 10 May 2026

ब्रेकिंग

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सोने के साथ अब कटनी के बड़वारा में डोलोमाइट के भंडार-ब्लॉक्स आरक्षितरोजगार और आधुनिक खनन प्रबंधन का कटनी बनेगा राष्ट्रीय

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कलेक्टर से गुहार: सचिव को सस्पेंड करने की मांग : मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आदिवासी विधवा से ₹5000 की रिश्वत, पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Mar 31, 2026

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आदिवासी विधवा से ₹5000 की रिश्वत, पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप

कटनी। जिले की रीठी तहसील से भ्रष्टाचार का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ ग्राम पंचायत इमलाज की एक आदिवासी विधवा महिला ने पंचायत सचिव पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के बदले ₹5000 की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पति की मौत के 5 महीने बाद भी जब प्रमाण पत्र नहीं मिला, तो परेशान महिला मंगलवार को अपनी फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंची।

रिश्वत देने के बाद भी 5 महीने से काट रही चक्कर

पीड़ित महिला पार्वती बाई ने बताया कि उनके पति दशरथ भूमिया का निधन 1 नवंबर 2025 को हुआ था। नियमों के मुताबिक, उन्होंने 21 दिन के भीतर ही पंचायत सचिव राजू सेन को इसकी जानकारी दे दी थी। आरोप है कि सचिव ने पहले तो काम को टाला और बाद में सरकारी फीस के नाम पर महिला से ₹5000 ले लिए। पैसे देने के बावजूद आज तक उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिला है।

सरकारी योजनाओं से वंचित है परिवार

मृत्यु प्रमाण पत्र न होने के कारण पार्वती बाई को भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रमाण पत्र के अभाव में उन्हें न तो विधवा पेंशन मिल पा रही है और न ही शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। महिला का कहना है कि जब भी वह सचिव के पास जाती हैं, तो उन्हें 'आज-कल' कहकर भगा दिया जाता है।

कलेक्टर से गुहार: सचिव को सस्पेंड करने की मांग

जनसुनवाई में पीड़ित महिला ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है। आवेदन में मुख्य रूप से तीन मांगें रखी गई हैं:

* दोषी पंचायत सचिव राजू सेन को तुरंत पद से हटाया (सस्पेंड किया) जाए।

* धोखे से लिए गए ₹5000 वापस दिलाए जाएं।

* पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द से जल्द जारी किया जाए।

Tags :

katnicollector

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन