Sun 28 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

कटनी में कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वारियर्स अभियान’, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू संपन्न

एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

बिना टेंडर खरीद ली 9,99,296 रुपये की हाईमास्क लाइट;

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: दामजीपुरा में ऐतिहासिक आदिवासी क्रांतिकारी मूर्तियों की स्थापना, बीजेपी विधायक महेंद्र सिंह चौहान की बड़ी घोषणा

admin

Tue, Jan 28, 2025
दामजीपुरा में 26 से 28 जनवरी तक आयोजित तीन दिवसीय आदिवासी संस्कृति महोत्सव ने इतिहास रच दिया। इस महोत्सव को आदिवासी नायकों टंट्या मामा, रेंगा कोरकू और डॉ. भीमराव अंबेडकर,बिरसा मुंडा ,रानी दुर्गावती को समर्पित किया गया। कार्यक्रम का आगाज 26 जनवरी को गोंगो पूजा ग्राम दामजीपूरा में कलश यात्रा और मूर्तियों का अनावरन कर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ, जिसमें आदिवासी संस्कृति के रंगों में रंगे हुए क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ उत्सव की शुरुआत की।27 जनवरी को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में विशेष क्षण आया जब आदिवासी क्रांतिकारियों की मूर्तियों की स्थापना की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय बीजेपी विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने मूर्तियों के छत के निर्माण के लिए एक लाख से लेकर आठ लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, जिससे इस सांस्कृतिक धरोहर को और भी सम्मान मिलेगा।मंडल अध्यक्ष उषा नीलकमल डिकारे और क्षेत्रीय कार्यकताओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी ऐतिहासिक बना दिया। यह महोत्सव न केवल आदिवासी संस्कृति का सम्मान था, बल्कि पूरे क्षेत्र को एक नई उम्मीद और प्रेरणा देने वाला भी साबित हुआ। अब दामजीपुरा के लोग गर्व से अपनी सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन