Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: PM Modi ने आपातकाल की बरसी पर किया ट्वीट, कांग्रेस पर बोला हमला कहा वो काले दिन कभी नही भूल सकते।

admin

Fri, Jun 25, 2021
आपातकाल की बरसी पर PM Modi ने किया ट्वीट,  कांग्रेस पर बोला हमला कहा वो काले दिन कभी नही भूल सकते।

PM Modi ने आपातकाल की बरसी पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो काले दिन कभी नही भूल सकते। PM Modi ने ट्वीट किया, 'आपातकाल के काले दिनों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 1975 से 1977 के दौर में हमारे देश ने देखा कि किस तरह से संस्थाओं को बर्बाद किया गया।' इसके साथ ही PM Modi ने लिखा कि आइए हम संकल्प लेते हैं कि भारत की लोकतांत्रिक भावना को मजबूत बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और संविधान में तय किए गए नियमो के अनुसार रहेंगे।

इसके साथ ही PM Modi ने एक ट्वीट में बीजेपी के इंस्टाग्राम अकाउंट का एक लिंक भी शेयर किया गया है। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में तस्वीरों के जरिए यह बताया गया है कि कैसे आपातकाल के दौरान गुरुदत्त की फिल्मों, किशोर कुमार के गानों तक पर बैन लगा दिया गया था। बता दें कि 25 जून 1975 को ही पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर दिया गया था। इस दौरान विपक्ष के तमाम नेताओं को जेल में डाल दिया गया था और प्रेस की स्वतंत्रता भी बाधित हुई थी। बीजेपी समेत तमाम गैर-कांग्रेसी दल अकसर आपातकाल के फैसले को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते रहे हैं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1408281394673897475?s=19

पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने पीएम इंदिरा गांधी की सिफारिश पर 25 जून, 1975 को पूरे देश में आपतकाल लगाए जाने का ऐलान किया था। आपातकाल का यह 25 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 तक लागू था। आज भी राजनीतिक, सामाजिक और अकादमिक जगत में आपातकाल की काफी चर्चा होती है। आजादी के बाद भारत की यह ऐसा घटना है, जिस पर शायद सबसे ज्यादा चर्चा होती है। हालांकि कई बार कांग्रेस की ओर से इसे लेकर सफाई भी आ चुकी है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी आपातकाल लगाए जाने को एक गलती करार दिया था।

Read Also- भारत का बजा दुनिया मे डंका,मात्र एक साल में रिकॉर्ड 64 अरब डॉलर का हुआ विदेशी निवेश

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन