Fri 12 Jun 2026

ब्रेकिंग

कन्हवारा मित्रा फार्मेसी, मेडिकल की आड़ में किया जा रहा था ईलाज

कलेक्टर के निर्देश पर बड़वारा-बरही क्षेत्र में बड़ा संयुक्त अभियान, अवैध परिवहन के मार्ग चिन्हित, होंगे ध्वस्त

मोदी जी के "सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल बेमिसाल",विकसित भारत के संकल्प के लिए हुई विशेष पूजा-अर्चना

डन कॉलोनी क्षेत्र में आज सरेराह चेन स्नेचिंग की एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने

कटनी। विजयराघवगढ़-निरीक्षक अभिषेक चौबे ने थाना प्रभारी का पदभार संभाला

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी / जिले में अवैध रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा और कसा ??? : कलेक्टर के निर्देश पर बड़वारा-बरही क्षेत्र में बड़ा संयुक्त अभियान, अवैध परिवहन के मार्ग चिन्हित, होंगे ध्वस्त

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, Jun 10, 2026

रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा और कसा: घाटों पर उतरी टास्क फोर्स, अवैध रास्तों का नेटवर्क होगा ध्वस्त

कलेक्टर के निर्देश पर बड़वारा-बरही क्षेत्र में बड़ा संयुक्त अभियान, अवैध परिवहन के मार्ग चिन्हित, होंगे ध्वस्त

कटनी /जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने बड़वारा और बरही क्षेत्र के रेत घाटों में व्यापक संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाकर रेत माफियाओं के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन के लिए बनाए गए कई अस्थायी मार्गों की पहचान की गई, जिन्हें जल्द ही ध्वस्त कर स्थायी रूप से बंद करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

नदी किनारों तक पहुंची टीम,खनन क्षेत्रों की हुई बारीक जांच

खनिज विभाग, मध्यप्रदेश माइनिंग कॉरपोरेशन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने लदहर, सुतरी, बहरघटा, इमलिया, सुड्डी, बसाड़ी, सकरी-कुम्हरवारा सहित विभिन्न स्वीकृत रेत खदानों और घाटों का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केवल अभिलेखों की जांच तक सीमित न रहकर सीधे नदी तटों पर पहुंचकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान खदानों में उत्खनन गतिविधियां बंद पाई गईं, लेकिन टीम ने उन स्थानों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जहां से अवैध परिवहन की आशंका थी। कई ऐसे कच्चे रास्ते और संपर्क मार्ग चिन्हित किए गए जिनका उपयोग रेत के अवैध परिवहन में किया जा सकता था।

अवैध रास्तों पर चलेगा बुलडोजर

प्रशासन ने रेत माफियाओं द्वारा तैयार किए गए अस्थायी मार्गों की मैपिंग कर उनका पूरा नेटवर्क चिह्नित कर लिया है। पूर्व में तोड़े गए मार्गों का पुनः परीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इन रास्तों को पूरी तरह ध्वस्त कर अवैध परिवहन की संभावनाओं को समाप्त किया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों से भी चर्चा कर क्षेत्र की गतिविधियों संबंधी जानकारी जुटाई गई, ताकि अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों पर सटीक और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सीमावर्ती खदानों पर भी प्रशासन की पैनी नजर

अभियान के दौरान माइनिंग कॉरपोरेशन की टीम ने उमरिया जिले की सीमा से लगी खैरवार रेत खदान का भी निरीक्षण किया। संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों और शर्तों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि नियमों के उल्लंघन पर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में जिले में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध चल रहे अभियान को अब और अधिक प्रभावी, तकनीक आधारित तथा परिणामोन्मुखी बनाया जा रहा है। प्रशासन की मंशा साफ है कि रेत माफियाओं के लिए जिले में कोई भी अवैध रास्ता खुला नहीं छोड़ा जाएगा।

संयुक्त दल में शामिल रहे अधिकारी अभियान में उपसंचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित, सहायक खनिज अधिकारी श्री पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक श्री कमलकांत परास्ते, थाना प्रभारी बड़वारा श्री के.के. पटेल, माइनिंग कॉरपोरेशन के श्री बालकृष्ण पांडे, श्री पी.एल. द्विवेदी सहित खनिज विभाग, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन