Tue 09 Jun 2026

ब्रेकिंग

कटनी। विजयराघवगढ़-निरीक्षक अभिषेक चौबे ने थाना प्रभारी का पदभार संभाला

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने जनहित में त्वरित और प्रभावी पहल कर क्षेत्र में नए बोर खनन का कार्य पूर्ण कराया

कटनी-5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

कटनी-बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सड़कें बन गई हैं ‘मौत का जाल’ और हवा बन चुकी है ‘जहर’… आखिर कब जागेगा प्रशासन?”

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी-अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान : कटनी-बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Jun 9, 2026

बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

कटनी, 8 जून। जिले में अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

थाना बड़वारा पुलिस द्वारा ग्राम निगहरा मोड़, रोहनिया, परसेल एवं बिलायतकलां क्षेत्र में गश्त और अपराधियों की तलाश के दौरान अवैध रेत परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम रोहनिया में एक महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर चालक सागर कोल (23) निवासी रोहनिया को रोका गया।

इसी प्रकार ग्राम परसेल में आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर चालक आजाद रौतेल (23) निवासी परसेल तथा ग्राम बिलायतकलां में महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत परिवहन करते पाए जाने पर चालक सिपाही केवट (25) निवासी बिलायतकलां से पूछताछ की गई।

पुलिस द्वारा तीनों चालकों से रेत परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया तथा उनके विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. पटेल, सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, महेश प्रताप सिंह तथा आरक्षक दीपक सिंह, बृजलाल प्रजापति, गौरीशंकर राजपूत और शिवप्रकाश तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

katnipolice

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन