Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

साथियों ने सम्मान समारोह में दी शुभकामनाएं

पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के दिए सुझाव

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारतीय नौसेना ने 'पूर्वी लहर' अभ्यास का संचालन किया

admin

Sun, Apr 21, 2024
भारतीय नौसेना ने शनिवार को समुद्र-तट पर पूर्वी लहर अभ्यास आयोजित किया। भारतीय नौसेना ने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान के परिचालन नियंत्रण के तहत पूर्वी समुद्र-तट पर पूर्वी लहर अभ्यास का संचालन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के क्रम में भारतीय नौसेना की तैयारियों के मूल्यांकन की दिशा में प्रक्रियाओं का सत्यापन करना था। इस अभ्यास में जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों ने भाग लिया। एक्सपीओएल को कई चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें सामरिक चरण के दौरान वास्तविक परिदृश्य में युद्ध प्रशिक्षण और हथियार चरण के दौरान लक्ष्य तक आयुध पहुंचाने की भारतीय नौसेना की क्षमता की पुष्टि के लिए विभिन्न फायरिंग का सफल संचालन आदि शामिल थे। विभिन्न स्थानों से विमानों के परिचालन के साथ, अभ्यास के पूरे क्षेत्र में निरंतर समुद्री क्षेत्र जागरूकता बनाए रखी गई। पूर्वी नौसेना कमान की परिसंपत्तियों के अलावा, इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना,  अंडमान और निकोबार कमान और तटरक्षक बल की परिसंपत्तियों को भी शामिल किया गया था, जो सेनाओं के बीच बहुत उच्च स्तर की अंतरसंचालनीयता का संकेत देती है। अभ्यास के दौरान भाग लेने वाले बलों ने वास्तविक परिस्थितियों में मूल्यवान सबक सीखे, जिससे क्षेत्र में समुद्री चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की उनकी तैयारी और बेहतर हुई। एक्सपीओएल 2024 का सफल समापन, समुद्री क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के प्रति भारतीय नौसेना के संकल्प की पुष्टि करता है। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन