विजयराघवगढ़ विधानसभा के किसानों के लिए खुशखबरी ! : बरही 1 हजार टन क्षमता वाले खाद भंडारण केंद्र का विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने वर्चुअल शुभारंभ
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Mon, Jul 6, 2026
विजयराघवगढ़ विधानसभा के किसानों के लिए खुशखबरी! नहीं होगी अब खाद की कमी
बरही 1 हजार टन क्षमता वाले खाद भंडारण केंद्र का विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने वर्चुअल शुभारंभ

बरही । विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक जी के सार्थक प्रयासों बाद विपणन संघ के खाद विपरण केन्द्र का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक द्वारा वर्चुअल रूप से किया गया । इस विपरण केन्द्र के प्रारंभ होने से बरही व विजयराघवगढ़ क्षेत्र के किसानों को अब उचित मूल्य पर समय पर उर्वरक खाद उपलब्ध हो सकेगा । बरही के कृषि उपज मंडी परिसर में बने इस भंडार केन्द्र में विधानसभा के लिए 1 हजार टन यूरिया, डीएपी (DAP), और एनपीके (NPK) जैसे उर्वरक सुचारू और पारदर्शी रूप से भंडारण रहेगा ।
विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक जी ने वर्चुअल माध्यम से क्षेत्रवासियों एवं किसानों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल है। विधानसभा क्षेत्र में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने एवं कृषि व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी किसान भाईयों को प्राप्त हुई इस उपलब्धि के लिए मैं सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देता हूं। इस केंद्र के प्रारंभ होने से किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सरलता से होगी तथा खाद के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में किसानों के हित में इस केंद्र की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ एवं निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला खाद प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष लालजी मिश्रा, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तीरथ पटेल, मंडल अध्यक्ष अरुण पटेल, जिला मंत्री राजेश पटेल, सरमन सोनी, पी. डी. ताम्रकार,मनोज रावत, वीरेंद्र जायसवाल, राजा बागरी, मातृशक्ति ज्योति उपाध्याय, मीनाक्षी तिवारी, पवन जायसवाल, दीपक प्रजापति, अशोक विश्वकर्मा, सोहन यादव, जिला खाद प्रभारी आनंद पांडे, शिव मारको सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।

Tags :
katninews
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन