Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में छात्राओं को साइकिल वितरण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: स्वदेशी जहाज "सजग" भारतीय तटरक्षक बल में शामिल,भारतीय तटों की करेगा पहरेदारी

admin

Mon, May 31, 2021

मेक इन इंडिया(Make In India) के तहत निर्मित स्वदेशी जहाज सजग भारतीय तटरक्षक बल(Indian Coast Guard) में शामिल हो गया।इसे भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल व राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार की उपस्थिति में शनिवार को कमीशन किया गया।ये 105 मी की श्रृंखला के अंतर्गत बनने वाला तीसरा अपतटीय गश्ती जहाज है जो कि भारत के तटों की सुरक्षा व पहरेदारी करेगा।

इस अत्याधुनिक जहाज को पूरी तरह से भारत मे व भारत की स्वदेशी टेक्नोलॉजी से बनाया गया है।इसे गोवा शिपयार्ड लिमिटिड द्वारा बनाया गया है।

क्या है भारतीय तटरक्षक जहाज "सजग" की विशेषताएं?

स्वदेशी टेक्नोलॉजी से निर्मित जहाज सजग एक अत्याधुनिक जहाज है जो कि सभी प्रकार की नई टेक्नोलॉजी व हथियारों से लैस है।

इसमे बेहद घातक और स्टेट-ऑफ-दी-आर्ट हाई पावर एक्सटर्नल फायरफाइटिंग सिस्टम लगाया गया है।

इसको कई सारे घातक हथियारों से लैस किआ गया है जैसे 40/60 बोफोर्स तोप,12.7 मिमी एस आर सी जी तोप, आदि।

ये जहाज एक हेलीकाप्टर व चार हाई स्पीड नौकाओं को आने साथ ले जाने में सक्षम है।

भारत जल्द बनेगा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर!

दुनिया का हर देश रक्षा क्षेत्र व हथियारों में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनने चाहता है और यह जरूरी भी है।भारत के दुशमनों की बढ़ती ताकत को देखते हुए भारत को भी अपनी सुरक्षा पर और ध्यान देना ही होगा।

भारत काफी हद तक इसमे कामयाब भी हो गया है क्योंकि भारत आज हर तरह के हथियार बनाने में सक्षम है चाहे फिर वो मिसाइल(Missile) हो या परमाणु हथियार(Nuclear Weapons),लड़ाकू विमान(Fighter Jet) हो या हेलीकाप्टर(Helicopter),टैंक(Tank) हो या सबमरीन(Submarine)।भारत के प्रमुख हथियार निर्माता जैसे डी आर डी ओ(DRDO), एच ए एल(HAL) ,आदि भारत को दिन प्रतिदिन रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में लगे हुए हैं।

इससे भारतीय तटरक्षक बल की ताकत और बढ़ जाएगी और भारतीय तटों को दुश्मन बुरी नज़र से देखने से पहले 100 बार सोचेगा।

Read Also:

तेल निर्यातक देश बनेगा भारत ,पड़ोसी देशों को जल्द करेगा तेल सप्लाई

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन