Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारत ने रचा इतिहास,विदेशी मुद्रा भंडार ने पार किया 600 बिलियन डॉलर का आँकड़ा

admin

Mon, Jun 7, 2021
भारत ने रचा इतिहास,विदेशी मुद्रा भंडार ने पार किया 600 बिलियन डॉलर का आँकड़ा

भारत को दुनिया की उभरती हुई महाशक्ति ऐसे ही नही माना जाता इसके पीछे कई कारण है उनमें से सबसे प्रमुख कारण है भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था(economy)।भारत को दुनिया की नई आर्थिक महाशक्ति(economic superpower) के रूप में देखा जाने लगा है और यही कारण है कि भारत मे लोग बढ़ चढ़कर निवेश कर रहें है जिसका सीधा असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार(foreign exchange reserve) पर देखने को मिल रहा है।

अब भारत ने एक नया इतिहास(history) रचते हुए पूरी दुनिया को सकते में दाल दिया है,दरअसल पिछले हफ्ते के शुक्रवार तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 598.2 बिलियन डॉलर था लेकिन RBI के गवर्नर शशिकांत दास के मुताबिक अब तक तो विदेशी मुद्रा भंडार 600 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पर कर चुका होगा और एक नया कीर्तिमान स्थापित कर चुका होगा।

आपको बताते चलें कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार वैसे ही अपने रिकॉर्ड स्तर पर है और हर हफ्ते नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है।पिछली साल ही भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 500 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पर कर इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर पहुंच गया था।

क्यों इतनी तेजी से बढ़ रहा है भारत के विदेशी मुद्रा भंडार?

भरते के विदेशी मुद्रा भंडार के इतनी तेजी से बढ़ने की प्रमुख वजह है फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट(FDI) यानी भारत मे बड़ी बड़ी विदेशी कंपनियां जैसे गूगल,माइक्रोसॉफ्ट,एप्पल,सैमसंग आदि बढ़ चढ़ कर निवेश कर रहीं है।इसका एक और प्रमुख कारण है पी एल आई(PLI) योजना जिसके तहत दुनिया भर की कंपनियां अलग अलग क्षेत्र में अपनी औद्योगिक इकाइयों को भारत मे खोलेंगी और यहीं पर मैन्युफैक्चरिंग(manufacturing) करेंगी, जिससे भारत मे भारी निवेश(investment) होगा।

क्या है विदेशी मुद्रा भंडार?

विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश के लिए बहुत जरूरी होता है।यह का वो खज़ाना है जिसमे कई विदेशी मुद्राएं(foreign currency) जैसे कि डॉलर,यूरो आदि होती है ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में व्यापार करते वक्त उन सभी मुद्राओं का उपयोग किया जा सके व किसी भी आपातकालीन स्थिति में उस मुद्रा का प्रयोग करके देश की अर्थव्यवस्था को बचाया जा सके।

Read Also-

वैज्ञानिकों ने खोजा दुर्लभ प्रजाति का मेढक,”Chocolate Frog” दिया नाम।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन