Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: योगाचार्य विष्णु आर्य को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

admin

Fri, Jun 14, 2024
सागर I केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय से संबद्ध योगासन भारत ने प्रसिद्ध योगाचार्य श्री विष्णु आर्य को योग के क्षेत्र में प्रचार प्रसार और नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किए गए कार्यों को लेकर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। यह अवार्ड पिछले साल गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल महोत्सव के दौरान दिया जाना था। लेकिन योगाचार्य विष्णु आर्य अपरिहार्य कारणों के चलते गोवा नही जा सके थे। पिछले दिनो योगासन भारत ने यह अवार्ड डाक के जरिए योगनिकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान  सागर  में आग्रह के साथ भेजा।

पिछले 60 वर्षो से योग के क्षेत्र में कार्य कर रहे, योगाचार्य विष्णु आर्य

योगाचार्य विष्णु आर्य पिछले 60 वर्षो से योग के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे है। उनको अनेक प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड से नवाजा जा चुका है।  मध्यप्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग के क्षेत्र में दिए जाने वाले राम जी महाजन पुरस्कार से सम्मानित योगाचार्य विष्णु आर्य को मध्यप्रदेश सरकार के योग के क्षेत्र में दिए जाने वाले स्वामी विवेकानंद सम्मान के लिए भी चयनित किया गया है। राज्य सरकार के योग आयोग के सागर के जिला अध्यक्ष योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में सागर की अनेक संस्थाओं में  इन दिनों 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस की तैयारिया की जा रही है। इसके साथ ही योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान सागर में नियमित योगाभ्यास और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा है कि  हमारा उद्देश्य  हमारी गौरवशाली परंपरा योग विज्ञान को जन जन तक पहुंचाना है। हमारे शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक सभी तरह की उन्नति का मार्ग योग विज्ञान में है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को शुरुआत कराकर इसे पुनरस्थापित किया करने का काम किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन