Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

बसना- गरीब नवाज कमेटी बसना ने 7 मुहर्रम के मौक पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में राहगीरों को पिलाये शरबत

केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

*महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम*

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

विजयराघवगढ़ कैमोर-जब समर्पण, ईमानदारी और कर्मनिष्ठा को मिला सम्मान : केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, Jun 24, 2026

*जब समर्पण, ईमानदारी और कर्मनिष्ठा को मिला सम्मान, तब इतिहास ने दर्ज किया एक गौरवशाली अध्याय*

*केके चंद्रा के सराहनीय कार्य की प्रसंसा, सम्मान समारोह मे गुंजमान हुए केके चंद्रा*

विजयराघवगढ़ कैमोर किसी भी व्यक्ति के जीवन में सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं होता बल्कि उसके वर्षों के परिश्रम संघर्ष निष्ठा और समर्पण की सार्वजनिक स्वीकृति होता है। ऐसा ही एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण उस समय आया जब क्षेत्र के वरिष्ठ खनन एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कर्मयोगी को महानिदेशालय खान सुरक्षा (DGMS) धनबाद द्वारा आयोजित 37वें सुरक्षा सप्ताह समारोह के समापन अवसर पर माननीय महानिदेशक के कर कमलों से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव का विषय बन गया। विशेष बात यह रही कि इसी वर्ष आयोजित 35वें पर्यावरण सप्ताह समारोह एवं 37वें सुरक्षा सप्ताह समारोह में भारत सरकार के दो प्रतिष्ठित संस्थानों डीजीएमएस एवं भारतीय खान ब्यूरो (IBM) द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया। क्षेत्र के इतिहास में यह पहला अवसर माना जा रहा है जब किसी एक व्यक्ति को इन दोनों राष्ट्रीय संस्थाओं से ऐसा विशिष्ट सम्मान प्राप्त हुआ हो। इस भावुक क्षण में उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मैसर्स एन.

एम दुबाश ने केके चंद्रा स्टोन एंड लाइम कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को देते हुए स्वर्गीय श्री जसवंत भाई स्वर्गीय श्री शैलेन भाई तथा वर्तमान निदेशक मंडल के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन विश्वास और प्रोत्साहन ने ही उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन उत्कृष्टता के साथ करने की प्रेरणा दी। अपनी उपलब्धि का उल्लेख करते हुए उनकी भावनाएँ उस समय और अधिक मुखर हो गईं जब उन्होंने अपने परिवार विशेषकर अपनी धर्मपत्नी का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पत्नी के अटूट विश्वास त्याग धैर्य और निरंतर सहयोग के बिना यह मुकाम प्राप्त करना संभव नहीं था। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि यह सम्मान जितना उनका है। उतना ही उनकी जीवनसंगिनी का भी है जिन्होंने हर कठिन परिस्थिति में उनका साथ देकर उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान की। उन्होंने अपने सहकर्मियों मित्रों मार्गदर्शकों और शुभचिंतकों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन की इस यात्रा में जिन-जिन लोगों ने उनका साथ दिया प्रोत्साहित किया और प्रेरित किया यह सम्मान उन सभी का है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता की कहानी है बल्कि यह संदेश भी देती है कि वर्षों तक सुरक्षा पर्यावरण संरक्षण और कार्य के प्रति ईमानदार समर्पण अंततः समाज और राष्ट्र के स्तर पर सम्मानित होता है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा सम्मान मंज़िल नहीं होता बल्कि यह समर्पण ईमानदारी तथा सुरक्षा और पर्यावरणीय उत्कृष्टता के प्रति निरंतर योगदान देते रहने की प्रेरणा होता है। उनके इन शब्दों ने समारोह में उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया और यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची सफलता वही है जो स्वयं के साथ-साथ समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बन जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन