Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: MP Congress News : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने की मीडिया से चर्चा, एमपी में मिली करारी हार पर दिया ये जवाब

admin

Sat, Dec 9, 2023

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक खत्म हुई।

बैठक में बैठक में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, कमलनाथ, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कमलेश्वर पटेल, डॉ गोविंद सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में कमलनाथ ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी का खाका पेश किया। मध्य प्रदेश के नेताओं ने आला कमान को बताया, क्या होगी लोकसभा चुनाव की रणनीति एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में नेताओं ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा की। बता दें कि कमलनाथ पहले ही पूरे प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए दौरे की घोषणा कर चुके हैं।

MP Congress News : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने की मीडिया से चर्चा, एमपी में मिली करारी हार पर दिया ये जवाब

प्रभारी सुरजेवाला ने मीडिया से की चर्चा

वहां दिल्ली हाईकमान की बैठक चली तो दूसरी ओर एमपी में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बयान ​दे दिया। सुरजेवाला ने कहा कि विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष चुनाव जाएगा। विपक्ष का नेता तय करने के लिए आर्ब्जवर विधायक दल की होगी। विपक्ष में सजग पहरेदार के तौर पर सभी के लिए खड़े रहेंगे।

सुरजेवाला ने कहा, भाजपा के वादों को लेकर विधानसभा में मुद्दा उठाया जाएगा। हम मध्य प्रदेश की जनता का सम्मान करते हैं, विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहेंगे। ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर सुरजेवाला ने कहा कि, नतीजे निराशाजनक हैं, पार्टी फोरम पर हर विषयों पर चर्चा की गई है। अनुशासन को मानते हुए बैठक के बिंदुओं पर चर्चा नहीं की जानी चाहिए।

सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मध्य प्रदेश के चुनावी नतीजे का गहराई से विश्लेषण किया। हमसे मध्य प्रदेश का मन जीतने में कहां कमियां रहीं, इसके ऊपर खुले मन से आत्ममंथन किया गया। मैं मध्य प्रदेश की जनता से कहना चाहता हूं कि हम एक सजग पहरेदार की तरह आपकी रक्षा करेंगे। मध्य प्रदेश में अगर किसी के साथ कोई भी अन्याय हुआ, तो कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आपके साथ खड़े रहेंगे।

Read more - विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम नरेंद्र मोदी, 8वें नंबर पर अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन, देखें पूरी लिस्ट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन