Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

साथियों ने सम्मान समारोह में दी शुभकामनाएं

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: MP में शानदार ढंग से शुरू हुआ टीकाकरण महाअभियान, वैक्सीन सेंटर्स पर अभी से लगी लोगों की कतारें

admin

Mon, Jun 21, 2021
MP में शानदार ढंग से शुरू हुआ टीकाकरण महाअभियान, वैक्सीन सेंटर्स पर अभी से लगी लोगों की कतारें

मध्य प्रदेश में आज टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत आज राज्य में 10 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए राज्य में 7000 वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं और सीएम, मंत्री, सांसद और विधायक सभी लोग इस टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय हैं.

भोपाल में बनाए गए 850 सेटंर्स
सिर्फ प्रदेश की राजधानी भोपाल में ही 850 वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाए गए हैं. राज्य सरकार के अलग-अलग विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं. राज्य में यह अभियान कितने बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 10 हजार से ज्यादा लोगों का अमला इस वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने में जुटा है.

इस टीकाकरण महाअभियान के तहत राजधानी भोपाल में ही एक लाख 20 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है. भोपाल के 90 नर्सिंग होम्स और अस्पतालों में वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाए गए हैं.

ग्वालियर में लगी लोगों की लाइनें
ग्वालियर में इस टीकाकरण महाअभियान के लिए 300 केंद्र बनाए गए हैं. जिन पर पूरे दिन में 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है. लोगों में भी इस टीकाकरण महाअभियान को लेकर उत्साह है और सुबह 7 बजे से ही लोग वैक्सीनेशन सेंटर्स पहुंचना शुरू हो गए हैं और कुछ जगहों पर सेंटर पर लंबी कतारें भी लग गई हैं.

इंदौर में बनेगा रिकॉर्ड
टीकाकरण महाअभियान के तहत आज इंदौर में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. खबरों के मुताबिक इंदौर में आज ढाई लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है. इंदौर में सुबह 8 बजे टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा. इंदौर में आज 1000 से ज्यादा वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाए गए हैं, जिन पर वैक्सीन की 3 लाख डोज उपलब्ध हैं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन