कटनी। पानी की बौछारों के बीच कचहरी चौक पर ही धरने पर बैठे कांग्रेसी : कटनी। मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर भड़की युवक कांग्रेस, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Sat, Jun 13, 2026
मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर भड़की युवक कांग्रेस, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, डटे रहे कार्यकर्ता
कटनी। कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त होने का असर कटनी की सड़कों दिखाई दिया। चुनाव आयोग के इस फैसले को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए 'युवा कांग्रेस कटनी' ने शहर के हृदय स्थल कचहरी चौक पर जबरदस्त और उग्र प्रदर्शन किया। कचहरी चौक पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया, जिसके बाद कचहरी चौक छावनी में तब्दील हो गया।
कचहरी चौक पुतला दहन भी किया गया।
पानी की बौछारों के बीच कचहरी चौक पर ही धरने पर बैठे कांग्रेसी
जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने आगे की ओर बढ़ने के लिए पुलिस के बैरिकेड्स को धकेलना शुरू किया, वहां पहले से मुस्तैद भारी पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ने के लिए वाटर कैनन खोल दिया। पानी की तेज और ठंडी बौछारों के कारण कई कार्यकर्ता सड़कों पर गिर पड़े, लेकिन इसके बाद भी वे पीछे नहीं हटे। पुलिसिया सख्ती के बीच कार्यकर्ता कचहरी चौक की सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
"भाजपा के इशारे पर हो रहा काम" – कांग्रेस
कचहरी चौक पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन द्वेषपूर्ण भावना के तहत रद्द किया है। उन्होंने कहा:
"एक पुराने मामले को आधार बनाकर जानबूझकर तकनीकी कारणों से नामांकन निरस्त किया गया है ताकि विपक्ष को राज्यसभा की दौड़ से बाहर किया जा सके। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र का गला घोंटना है। हमारी आवाज को वाटर कैनन या लाठियों से दबाया नहीं जा सकता।"

Tags :
katninews
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन