कटनी। कुठला पुलिस ने दो नाबालिगों से पांच मोबाइल किए बरामद : कटनी। कुठला पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Mon, Jun 15, 2026
मोबाइल चोरी का खुलासा, कुठला पुलिस ने दो नाबालिगों से पांच मोबाइल किए बरामद
कटनी। थाना कुठला पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी हुए पांच मोबाइल फोन दो नाबालिगों से कुछ ही घंटों में बरामद कर लिए।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं आमजन को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता प्राप्त की।
पुलिस के अनुसार फरियादी हिमांशु पिता मनोज प्रजापति (21 वर्ष), निवासी सौरपुर, थाना पैलानी, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश), लमतरा स्थित गुटखा फैक्ट्री में कार्यरत हैं। 16 जून की रात भोजन के बाद सभी कर्मचारी सो गए थे। सुबह करीब 5 बजे जागने पर उन्होंने देखा कि उनके पांच मोबाइल फोन—दो ओप्पो, दो रियलमी और एक वीवो—गायब थे। चोरी गए मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई गई।
घटना के बाद साथ में काम करने वाले दो व्यक्ति मौके से अनुपस्थित मिले। तलाश करने पर उनका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद फरियादी ने उन पर चोरी का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 498/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जबलपुर से दो विधि उल्लंघनकारी बालकों को पकड़कर चोरी हुए सभी पांच मोबाइल बरामद कर लिए।
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई, जिसमें उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, अजीत मिश्रा, आरक्षक मनोज सिंह एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
katnipolice
katni
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन