Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

विजयराघवगढ़ विधानसभा में सांसद वीडी शर्मा ने गिनाईं मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

लमतरा ओवरब्रिज बस हादसे के बाद सांसद-विधायक ने किया निरीक्षण, 24 घंटे में गड्ढे भरने के निर्देश

जरवाही। सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने की पीपल वृक्ष की पूजा, अखंड सौभाग्य का मांगा वरदान

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात कर समुचित मदद का किया आग्रह

महानदी अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस ने रास्तों पर चलवाई जेसीबी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

लमतरा ओवरब्रिज बस हादसे के बाद सांसद-विधायक ने किया निरीक्षण, : लमतरा ओवरब्रिज बस हादसे के बाद सांसद-विधायक ने किया निरीक्षण, 24 घंटे में गड्ढे भरने के निर्देश

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Jun 15, 2026

लमतरा ओवरब्रिज बस हादसे के बाद सांसद-विधायक ने किया निरीक्षण, 24 घंटे में गड्ढे भरने के निर्देश

कटनी। कटनी–विजयराघवगढ़ मार्ग पर लमतरा ओवरब्रिज के नीचे हुए दर्दनाक बस हादसे, जिसमें तीन यात्रियों की मृत्यु हो गई थी, के बाद आज क्षेत्रीय सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं विधायक श्री संजय पाठक ने अधिकारियों के साथ दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सांसद और विधायक ने National Highways Authority of India तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर बने गड्ढों को 24 घंटे के भीतर भरने तथा यातायात को व्यवस्थित करने के लिए रोड डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

इसके साथ ही जबलपुर से कटनी आने वाले मार्ग पर देवरी ओवरब्रिज (बजरंग नगर पीर बाबा के पहले) के पास कटनी की ओर जाने वाले मार्ग का स्पष्ट संकेत देने के लिए बड़े दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को ओवरब्रिज के समीप सड़क डिवाइडर/दीवार निर्माण कराने के लिए भी कहा गया, ताकि ट्रक सहित अन्य भारी वाहन वहां खड़े न हो सकें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने तथा भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। स्थानीय नागरिकों ने भी सड़क की खराब स्थिति और अव्यवस्थित यातायात को दुर्घटना का प्रमुख कारण बताते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।

Tags :

katni news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन