Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस भंवरपुर में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

सतना जिले के कोटर निवासी रिटायर्ड शिक्षक कौशलेंद पांडे के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार पांडे ने मध्य कर्मचारी चयन आयोग एमपीपी

अभियान दिनांक से वर्तमान तक 25 लाख 39 हजार 149 रुपए कीमत की 9308.955 लीटर शराब जब्त।

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम का रानी दुर्गावती शहादत दिवस पर महासमुंद प्रवास

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

स्कूल चलें हम" अभियान के तहत शाला प्रवेश उत्सव : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Jun 25, 2026

स्कूल चलें हम" अभियान के तहत शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों को मिला साइबर सुरक्षा का संदेश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत किया जागरूक

मध्यप्रदेश शासन के "स्कूल चलें हम" अभियान अंतर्गत शाला प्रारंभ उत्सव कार्यक्रम (द्वितीय चरण) के तहत 16 जून 2026 से शासकीय विद्यालय पुनः प्रारंभ हो चुके हैं। शासन के निर्देशानुसार 25 जून 2026 को जिले की समस्त शासकीय शालाओं में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य द्वारा थाना कुठला क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल चाका में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएसपी (अजाक) सुश्री शिवा पाठक भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को मध्यप्रदेश पुलिस के "सेफ क्लिक 2.0" अभियान की जानकारी देते हुए वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों तथा विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया पर सावधानी, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपाय बताए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने विद्यार्थियों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी अथवा किसी भी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होता है, तो वह बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन 1930, स्थानीय पुलिस अथवा अपने परिजनों को इसकी सूचना देकर समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ डिजिटल युग में सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना रहा।

Tags :

katnipolice

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन